Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

पेयजल आपूर्ति की निगरानी हेतु वार्डवार अधिकारियों की नियुक्ति नागरिकों को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर के निर्देश

पटरी से उतरी पेयजल व्यस्था को दुरुस्त करने के लिए कलेक्टर ने उतारी शिवपुरी के बार्डो मे अधिकारियों की टीम।

शिवपुरी/ नगरीय क्षेत्र के नागरिकों को निर्बाध एवं सुचारु पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा पेयजल व्यवस्था की सतत निगरानी एवं समन्वय के लिए अपर कलेक्टर श्री दिनेश चन्द्र शुक्ला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रत्येक वार्ड की निगरानी के लिए अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

नगर के सभी वार्डों में पेयजल आपूर्ति की नियमित समीक्षा, निरीक्षण एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए वार्डवार अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है। संबंधित अधिकारी अपने आवंटित वार्डों में पेयजल व्यवस्था पर सतत निगरानी रखेंगे तथा आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करेंगे।
आवंटित वार्डों में वार्ड 1/2 के लिए संयुक्त कलेक्टर श्री जे.पी. गुप्ता, वार्ड 3/4 के लिए एसडीएम शिवपुरी श्री आनंद सिंह राजावत, वार्ड 5/6 के लिए प्रभारी डिप्टी कलेक्टर श्री शिवदयाल धाकड़, वार्ड 7/8 के लिए प्रभारी डिप्टी कलेक्टर श्री मोतीलाल अहिरवार, वार्ड 9/10 के लिए प्रभारी डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शर्मा, वार्ड 11/12 के लिए डीपीएम डीपीआईपी श्री अरविन्द्र भार्गव, वार्ड 13/14 के लिए जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री डी.एस. जादौन, वार्ड 15/16 के लिए जिला संयोजक आजाक श्री महेश श्रीवास्तव, वार्ड 17/18 के लिए ईई पीएचई श्री शुभम अग्रवाल, वार्ड 19/20 के लिए एसडीओ पीडब्ल्यूडी श्री गौरव गुप्ता, वार्ड 21/22 के लिए ईई जल संसाधन श्री मोहित जैन, वार्ड 23/24 के लिए ईई आरईएस श्री जी.के. श्रीवास्तव, वार्ड 25/26 के लिए ईई जल निगम श्री जे.पी. गनोटे, वार्ड 27/28 के लिए जिला खनिज अधिकारी श्री राम सिंह उइके, वार्ड 29/30 के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री इशांक धाकड़, वार्ड 31/32 के लिए उपसंचालक कृषि श्री पी.एस. करोरिया, वार्ड 33/34 के लिए जिला आपूर्ति अधिकारी श्री तुलेश्वर कुर्रे, वार्ड 35/36 के लिए नगरपालिका परिषद शिवपुरी के सहायक यंत्री श्री सचिन चौहान, वार्ड 37 के लिए डीपीसी श्री दफेदार सिंह सिकरवार, वार्ड 38 के लिए तहसीलदार शिवपुरी श्री सिद्धार्थ भूषण शर्मा तथा वार्ड 39 के लिए प्रभारी तहसीलदार श्री अनिल धाकड़ को नियुक्त किया गया है।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.