जेब में प्याज, सिर पर गमछा… मंत्री का ‘देसी जुगाड़’ बयान! सिंधिया बोले—लू से बचना है तो अपनाओ पुरखों का फार्मूला”


चेहरे पर “सुंदरता पर आत्मा है बूढ़ी” इसीलिए है जेब मे रखकर चलता हू प्याज —
शिवपुरी/ मध्य प्रदेश के केंद्रीय संचार मंत्री Jyotiraditya Scindia आज पिछोर दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने तहसील भवन का लोकार्पण किया। लेकिन कार्यक्रम के दौरान उनका एक बयान अब चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।
मंच से संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि वे आज भी अपने पूर्वजों की सीख को जीवन में अपनाते हैं। उन्होंने बताया—
“जब भी तेज धूप और भीषण गर्मी में बाहर निकलता हूं, तो जेब में प्याज रखकर और सिर पर गमछा बांधकर चलता हूं… इससे लू नहीं लगती और शरीर सुरक्षित रहता है।”
इतना ही नहीं, मंत्री ने यह भी कहा कि वे अपनी गाड़ी में एसी तक चालू नहीं रखते, बल्कि पारंपरिक तरीकों को ज्यादा कारगर मानते हैं। उनके इस बयान ने लोगों के बीच हैरानी के साथ-साथ बहस भी छेड़ दी है—क्या वाकई ‘प्याज वाला नुस्खा’ आज भी कारगर है या यह सिर्फ एक पुरानी मान्यता?
कार्यक्रम में सिंधिया ने सरकार की योजनाओं और पिछोर विधानसभा में हो रहे विकास कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे और स्थानीय विधायक मिलकर क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
सवाल उठता है जहां एक ओर विज्ञान और आधुनिक तकनीक का दौर है, वहीं क्या नेताओं के ऐसे देसी नुस्खे जनता को प्रभावित करेंगे या सवाल खड़े करेंगे?
कुल मिलाकर सिंधिया का यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है—कोई इसे परंपरा का सम्मान बता रहा है तो कोई इसे अंधविश्वास से जोड़ रहा है।
Live Cricket Info







