ग्राम पंचायत गताझलकुई के सचिव के विरुद्ध अभियोजन की स्वीकृति जारी

शिवपुरी,/ जनपद पंचायत खनियांधाना की ग्राम पंचायत गताझलकुई में प्रधानमंत्री जनमन आवासों के निर्माण कार्य में अनियमितता तथा मनरेगा योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों की मजदूरी राशि में हेराफेरी किए जाने के आरोपों के आधार पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत खनियांधाना द्वारा संबंधित सचिव जीवन सिंह यादव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
प्रकरण की विवेचना उपरांत अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), अनुभाग पिछोर द्वारा सचिव के विरुद्ध अभियोजन की स्वीकृति अपेक्षित की गई। इस संबंध में कार्यालय जिला पंचायत, शिवपुरी द्वारा 19 फरवरी 2026 को अभियोजन की स्वीकृति जारी कर दी गई है।
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info







