Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

“घर में घुसकर दुष्कर्म… 14 माह तक कानून से भागता रहा आरोपी, आखिर पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल”

पीड़िता की शिकायत के बाद दर्ज हुआ था मामला, मनियर पार्क के पास घेराबंदी कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

शिवपुरी। महिला की अस्मिता से खिलवाड़ कर करीब 14 माह तक कानून की आंखों में धूल झोंकने वाला दुष्कर्म का आरोपी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया। घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में दर्ज अपराध के बाद फरार चल रहे आरोपी मंगल राठौर को कोतवाली पुलिस ने मनियर पार्क के पास से दबोच लिया। न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी को सीधे जेल भेज दिया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस के अनुसार 27 मई 2026 को पीड़िता ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक दिन पहले, 26 मई को वह घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी मंगल राठौर जबरन उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 414/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) एवं 331(2) के तहत प्रकरण कायम किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं नगर पुलिस अधीक्षक सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में टीआई रोहित दुबे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

18 जुलाई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मनियर पार्क के आसपास मौजूद है। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई में टीआई रोहित दुबे, उपनिरीक्षक पूजा घुरैया, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र चौहान, आरक्षक दीपक तिवारी, दर्शन सिंह एवं बृजेन्द्र रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.