Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

न भाषण, न दिखावा—रक्त की बूंदों से शिवपुरी में सेवा संकल्प का आगाज

जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज, पिछोर और करैरा तक रक्तदान शिविर; कलेक्टर अर्पित वर्मा ने खुद किया रक्तदान, विधायक, जवान, डॉक्टर और युवाओं ने भी बढ़ाया हाथ
शिवपुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से देशभर में शुरू हुए ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ की शिवपुरी जिले में भी रक्तदान के साथ शुरुआत हुई। जिला अस्पताल सहित मेडिकल कॉलेज, पिछोर और करैरा में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए गए, जिनमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सुरक्षा बलों के जवानों, डॉक्टरों, विद्यार्थियों, युवाओं और आम नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। जिला अस्पताल में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को इस सेवा कार्य के लिए आगे आने का संदेश दिया। रक्तदान के बाद उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है और सभी को आगे आकर इस महादान में अपनी सहभागिता दर्ज करानी चाहिए, ताकि सेवा संकल्प अभियान को ऐतिहासिक बनाया जा सके।


कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद से अब तक 36 देशों का सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाने वाले वे देश के पहले प्रधानमंत्री हैं और प्रधानमंत्री को मिले ये सम्मान वास्तव में भारत के प्रत्येक नागरिक का सम्मान हैं। उनके सेवा भाव से प्रेरित यह अभियान एक माह तक चलेगा और इसकी शुरुआत रक्तदान जैसे पवित्र कार्य से हुई है। भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान में जनकल्याण और सेवा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां होंगी। उन्होंने नागरिकों से शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दिया’ प्रज्वलित करने और अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now


मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और वॉलिंटियर्स का उत्साह भी देखने को मिला। श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में डॉक्टरों, इंटर्न्स और वॉलिंटियर्स ने संचालन में अहम भूमिका निभाई। मेडिकल कॉलेज के स्टाफ और विद्यार्थियों ने स्वयं रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। वहीं पिछोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित शिविर में विधायक प्रीतम लोधी ने रक्तदान किया और नागरिकों, विशेषकर युवाओं से आगे बढ़कर रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और यह किसी जरूरतमंद को जीवनदान दे सकता है।
करैरा में भी रक्तदान के जरिए सेवा संकल्प की शुरुआत हुई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करैरा में आयोजित शिविर का शुभारंभ विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी की जिंदगी बचा सकता है, इसलिए सभी को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील करते हुए कहा कि वे इस महादान के साक्षी बनें और रक्तदान कर अभियान को ऐतिहासिक बनाने में योगदान दें।
जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में सीआरपीएफ और आईटीवीपी के जवानों के साथ अस्पताल के डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और स्थानीय नागरिकों ने भी रक्तदान किया। इस दौरान सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान करने पहुंचे लाखन सिंह धाकड़ ने भी युवाओं और आमजन से आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि उन्होंने जिला अस्पताल शिवपुरी में रक्तदान किया है और सभी युवा रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, ताकि किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में अपना बहुमूल्य योगदान दे सकें।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.