Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

नाबालिग से शादी, दुष्कर्म और प्रसव… चार आरोपी जेल में फरार चल रहे दंपती पर पुलिस की दबिश, गिरफ्तारी के बाद न्यायालय ने भेजा जेल

शिवपुरी। नाबालिग से शादी, उसके साथ दुष्कर्म और गर्भवती होने के बाद प्रसव के गंभीर मामले में बामौरकलां पुलिस ने फरार चल रहे दंपती को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अब तक पति, सास, ससुर सहित चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और सभी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

मामला अपराध क्रमांक 115/2026 का है। पुलिस के अनुसार 1 सितंबर को अशोकनगर कोतवाली से जीरो एफआईआर प्राप्त हुई थी। शिकायत के मुताबिक नाबालिग पीड़िता की शादी आरोपी गंगाराम आदिवासी निवासी टकनेरी से हुई थी। आरोप है कि नाबालिग होने के बावजूद उसके साथ दुष्कर्म किया गया, जिससे वह गर्भवती हो गई। 12 अगस्त को जिला चिकित्सालय अशोकनगर में प्रसव के दौरान पीड़िता ने एक बालिका को जन्म दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रकरण में बीएनएस की धारा 64(1), 64(2)(एम), 87, 65(1), पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं और बाल विवाह निषेध अधिनियम की धारा 9 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने 3 सितंबर को पति गंगाराम, ससुर बादाम और सास रमको को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। तीनों को जेल भेजे जाने के बाद प्रकरण के दो अन्य आरोपी समरथ उर्फ शम्मू और उसकी पत्नी देवकुंवर उर्फ देवका फरार चल रहे थे।

13 सितंबर को पुलिस ने फरारी पर लगाया ब्रेक। बामौरकलां पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश किए जाने पर दोनों के जेल वारंट जारी हुए, जिसके बाद उन्हें भी जेल दाखिल करा दिया गया।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति एवं प्रभारी एसडीओपी पिछोर संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बामौरकलां उपनिरीक्षक कुसुम गोयल के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में पुलिस टीम के उपनिरीक्षक दिनेश कुमार पाण्डेय, कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक संदीप कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका रही।

नाबालिग से जुड़े इस गंभीर प्रकरण में पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद अब सभी नामजद आरोपियों के जेल पहुंचने से विवेचना के अगले चरण पर नजर रहेगी।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.