राज्य कर्मचारी संघ ने नबागत कलेक्टर का किया अभिनन्दन और कर्मचारियों की समस्याओ से कराया अबगत कलेक्टर ने दिया आश्वासन।

शिवपुरी/राज्य कर्मचारी संघ ने नवागत कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा जी से मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया ।
तथा कर्मचारियों की निम्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया –
1. भीषण गर्मी को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों का समय सुबह की पारी में करने
2. शिक्षकों को कृमोन्नति एरियर का भुगतान
3. कृमोन्नति वंचित रहे शेष गुरुजियों के आदेश जारी करने
4. जिला परामर्श शास्त्री की बैठक आयोजित करने
5. सभी विभाग प्रमुखों द्वारा विभागीय परामर्श दात्री की बैठकें आयोजित करने
आदि पर चर्चा कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया जिस पर श्रीमान कलेक्टर महोदय ने शीघ्र कार्यवाही के संकेत दिए।
राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष राजेंद्र पिपलौदा जिला सचिव राजकुमार सरैया, संगठन मंत्री हिम्मत सिंह सोनकर, जिला उपाध्यक्ष राजीव पुरोहित, तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष अजय बाथम आदि उपस्थित थे।
Live Cricket Info








