“करेरा क्या तुम्हारे डैडी का है?”— विधायक प्रीतम लोधी की IPS को खुली चुनौती, बेटे की एंट्री ने बढ़ाया सियासी पारा —

शिवपुरी/ शिवपुरी जिले की राजनीति इन दिनों अचानक गरमा गई है। पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का एक वीडियो सोमवार को वायरल हुआ, जिसने प्रशासन और सियासत के बीच टकराव की तस्वीर साफ कर दी। वीडियो में विधायक खुले मंच से करेरा एसडीओपी आयुष जाखड़ को ललकारते नजर आ रहे हैं
— बायरल वीडियो मे बिधायक बोले “करेरा क्या तुम्हारे डैडी का है?
यह सिर्फ बयान नहीं, बल्कि सीधे सिस्टम को चुनौती माना जा रहा है।एक्सीडेंट से शुरू हुआ विवाद, अब बन गया सियासी संग्राम।पूरा मामला 16 अप्रैल की उस घटना से जुड़ा है, जब विधायक के छोटे बेटे दिनेश लोधी की थार गाड़ी से 5 लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद विधायक ने खुद सोशल मीडिया पर कहा था—“जनता पहले है, परिवार बाद में।”
लेकिन जैसे-जैसे मामला आगे बढ़ा, तस्वीर बदलती गई।
सूत्रों के मुताबिक, जब दिनेश की पेशी करेरा एसडीओपी के सामने हुई, तो उन्हें सख्त चेतावनी दी गई—“अब करेरा में दिखाई मत देना।” बस यहीं से मामला पलट गया।
‘मेरा बेटा करेरा भी जाएगा और चुनाव भी लड़ेगा’
इस चेतावनी के बाद विधायक का तेवर पूरी तरह बदल गया। वायरल वीडियो में वे साफ कहते दिख रहे हैं—
“करेरा किसी के बाप की जागीर नहीं है। मेरा बेटा वहां जाएगा और वहीं से चुनाव भी लड़ेगा।
इतना ही नहीं, उन्होंने एक्सीडेंट को “मामूली घटना” बताते हुए पुलिस पर उसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का आरोप लगाया।
स्थानीय राजनीति में हलचल, नेताओं की बढ़ी बेचैनी
विधायक के इस बयान ने करेरा और आसपास की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।
क्या दिनेश लोधी सच में करेरा से चुनाव लड़ेंगे?
क्या यह बयान राजनीतिक दबाव बनाने की रणनीति है?
या फिर यह प्रशासन के खिलाफ खुला शक्ति प्रदर्शन?
स्थानीय नेताओं के बीच अब यही चर्चा गर्म है।*प्रशासन बनाम राजनीति—कौन भारी?
यह मामला अब सिर्फ एक एक्सीडेंट या बयान तक सीमित नहीं रह गया है।
यह सीधा टकराव है—
सत्ता बनाम सिस्टम
जनप्रतिनिधि बनाम प्रशासन
आने वाले दिनों में यह विवाद और तूल पकड़ सकता है, क्योंकि न तो विधायक पीछे हटते दिख रहे हैं और न ही प्रशासन।
एक वायरल वीडियो ने पूरे जिले की सियासत में भूचाल ला दिया है। अब नजर इस बात पर है कि यह टकराव सिर्फ बयानबाजी तक सीमित रहेगा या फिर किसी बड़े राजनीतिक घटनाक्रम की भूमिका बनेगा।
उ
Live Cricket Info






