Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

शिवपुरी में ‘मजनुओं’ की खैर नहीं! एसपी यांगचेन का हंटर चला, पार्क में लड़कियों को घूरने वाले सीधे पहुंचे थाने

सिविल ड्रेस में बिछा था निर्भया का जाल, वीर सावरकर पार्क में रंगे हाथों दबोचे गए मनचले, अब स्कूल-कॉलेज, बाजार और पार्कों में हर कदम पर पुलिस की नजर।
शिवपुरी। महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के खिलाफ नजर उठाने वालों के लिए अब शिवपुरी में सड़कों पर खुली छूट का दौर खत्म होता दिखाई दे रहा है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया ने मनचलों के खिलाफ ऐसा अभियान छेड़ दिया है, जिसने शहर के आवारा तत्वों में हड़कंप मचा दिया है। अब सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को घूरना, पीछा करना, फब्तियां कसना या अभद्र हरकत करना सीधे थाने की सलाखों तक पहुंचा सकता है।
एसपी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं सीएसपी सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में ‘निर्भया मिशन’ को पूरी तरह एक्टिव कर दिया गया है। महिला पुलिसकर्मियों को सिविल ड्रेस में स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, पार्कों और व्यस्त बाजारों में तैनात किया गया है। ये पुलिसकर्मी आम नागरिक बनकर मनचलों की हर हरकत पर पैनी नजर रख रही हैं, ताकि कानून तोड़ने वालों को मौके पर ही दबोचा जा सके।
इसी अभियान के तहत 24 जुलाई को वीर सावरकर पार्क में सिविल ड्रेस में मौजूद निर्भया टीम ने कुछ मनचलों को बालिकाओं और महिलाओं को घूरते, उनका पीछा करते और अभद्र व्यवहार करते देखा। जैसे ही उनकी हरकतें सीमा पार हुईं, महिला पुलिसकर्मियों ने तत्काल थाना देहात की मोबाइल टीम को बुलाया और मौके से ही सभी मनचलों को पकड़कर थाने पहुंचा दिया। इसके बाद थाना देहात पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी।
“बेटियों पर गंदी नजर पड़ी तो सीधे जेल का दरवाजा”
शिवपुरी पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि अब महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों के Xray जिले में कोई जगह नहीं है। पार्क हो, बाजार हो, स्कूल हो या कॉलेज—हर जगह निर्भया टीम की नजर है। मनचलों को यह भी पता नहीं चलेगा कि उनके आसपास खड़ी सामान्य दिखने वाली महिला वास्तव में पुलिसकर्मी है।
महिला सुरक्षा को लेकर एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया का यह अभियान केवल कार्रवाई नहीं, बल्कि अपराधियों के मन में कानून का भय पैदा करने की सख्त पहल है। आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा तथा महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या अभद्रता पर “जीरो टॉलरेंस” की नीति के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.