Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

मां और भाई की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास

पिछोर। मां और सगे भाई की फावड़े से हत्या करने के सनसनीखेज मामले में न्यायालय ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश पिछोर श्री राजेश कुमार अग्रवाल ने मामले की सुनवाई के बाद आरोपी रजवंत उर्फ राजा सिक्ख को दोहरे हत्याकांड का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किया। शासन की ओर से प्रकरण की प्रभावी पैरवी अभियोजन अधिकारी अमित कुमार वर्मा द्वारा की गई।

अभियोजन के अनुसार फरियादी वयंत सिंह सिक्ख ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया था कि 7 अक्टूबर 2024 की सुबह लगभग 7 बजे उसके चाचा रजवंत उर्फ राजा सिक्ख ने अपने भाई दर्शन सिंह सिक्ख एवं मां दिलीप कौर से जमीन बिक्री की राशि की मांग करते हुए कहा कि उसे भैंस खरीदनी है। इस पर दोनों ने बताया कि जमीन विक्रय की राशि अभी प्राप्त नहीं हुई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसी बात से आक्रोशित होकर आरोपी ने अपने हाथ में लिए फावड़े से भाई दर्शन सिंह सिक्ख पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद जब मां दिलीप कौर अपने बेटे को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपी ने उन पर भी फावड़े से जानलेवा वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी भी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

दोहरी हत्या की इस वारदात के बाद आरोपी फावड़ा लेकर खेतों की ओर फरार हो गया। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों में फरियादी वयंत सिंह सिक्ख, उसकी मां बलबिंदर कौर तथा पत्नी संगीता कौर शामिल थीं, जिन्होंने घटना को अपनी आंखों से देखा था।

मामले की विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा एकत्र किए गए साक्ष्य, प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के बयान तथा न्यायालय में प्रस्तुत अन्य प्रमाणों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को हत्या का दोषी पाया। सभी पक्षों को सुनने के उपरांत अपर सत्र न्यायाधीश श्री राजेश कुमार अग्रवाल ने आरोपी रजवंत उर्फ राजा सिक्ख को भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या के अपराध में दोषसिद्ध कर आजीवन कारावास एवं अर्थदंड की सजा सुनाई।

न्यायालय के इस फैसले को दोहरे हत्याकांड के मामले में न्याय की महत्वपूर्ण मिसाल माना जा रहा है।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.