Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

सोशल मीडिया पर नकेल: भड़काऊ पोस्ट, लाइक-शेयर और फॉरवर्ड पर भी होगी कार्रवाई

कलेक्टर अर्पित वर्मा का सख्त आदेश, अफवाह फैलाने वालों की अब खैर नहीं

शिवपुरी। जिले में सोशल मीडिया के जरिए माहौल बिगाड़ने, अफवाह फैलाने और साम्प्रदायिक तनाव पैदा करने वालों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत कड़ा आदेश जारी करते हुए फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम सहित सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक, भड़काऊ और आपत्तिजनक सामग्री के प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अब केवल आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाला ही नहीं, बल्कि ऐसी पोस्ट को लाइक, शेयर और फॉरवर्ड करने वाला व्यक्ति भी कार्रवाई के दायरे में आएगा। वहीं सोशल मीडिया ग्रुप के एडमिन को भी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार ठहराया जाएगा। यदि किसी ग्रुप में धार्मिक, जातिगत या साम्प्रदायिक विद्वेष फैलाने वाली सामग्री प्रसारित होती है तो उसके लिए ग्रुप एडमिन भी जवाबदेह होगा।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया के माध्यम से ऐसी सामग्री प्रसारित नहीं करेगा जिससे धार्मिक, सामाजिक या जातिगत भावनाएं भड़कें, किसी समुदाय के खिलाफ घृणा या वैमनस्य पैदा हो अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका हो। अफवाह, भ्रामक जानकारी या तथ्यों को तोड़-मरोड़कर प्रसारित करने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।

प्रशासन ने विशेष रूप से उन संदेशों पर रोक लगाई है जिनमें लोगों को एकत्रित होकर गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने के लिए उकसाया जाता है। ऐसे संदेशों को कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा मानते हुए प्रतिबंधित किया गया है।

आईटी एक्ट और बीएनएस के तहत होगी सख्त कार्रवाई

कलेक्टर श्री वर्मा ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर भ्रामक, अपुष्ट या भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ आईटी अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 223 सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत वैधानिक एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन के इस आदेश को जिले में सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और भड़काऊ गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। अब एक क्लिक भी मुश्किल खड़ी कर सकता है, इसलिए सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को सावधानी और जिम्मेदारी के साथ प्लेटफॉर्म का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.