पिछोर नगर परिषद में अनिल सोनी बने एल्डरमैन, नगर विकास में निभाएंगे नई भूमिका

पिछोर। मध्यप्रदेश शासन द्वारा नगर परिषद पिछोर में एल्डरमैनों की नियुक्ति की गई है। जारी सूची के अनुसार वार्ड क्रमांक 09, पिछोर निवासी अनिल सोनी को नगर परिषद पिछोर का एल्डरमैन (पार्षद मनोनीत) नियुक्त किया गया है।
अनिल सोनी की नियुक्ति के बाद नगर क्षेत्र में उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दी जा रही हैं। स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि वे नगर परिषद में जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाकर नगर के विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
नगर परिषद में एल्डरमैन के रूप में उनकी नियुक्ति को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी माना जा रहा है। नागरिकों ने विश्वास व्यक्त किया कि अनिल सोनी अपने अनुभव एवं सामाजिक सक्रियता का लाभ नगर के विकास कार्यों में देंगे।
शिवपुरी मेल की ओर से अनिल सोनी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ।
Live Cricket Info








