Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शिवपुरी, / राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश राजेन्द्र प्रसाद सोनी के निर्देशन में रंजना चतुर्वेदी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी की अध्यक्षता में गतदिवस विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर डी.डी.आर.सी. भवन मंगलम शिवपुरी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सामाजिक न्याय विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग शिवपुरी के समन्वय से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में उपस्थित लोगों को रंजना चतुर्वेदी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी के द्वारा विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर समाजिक न्याय और समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए नालसा गरीबी उन्मूलन योजना के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु विधिक सेवाऐं योजना 2015 के अंतर्गत जानकारी प्रदान की। उनके द्वारा बताया गया कि हाशिए पर पड़े और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए गरीबी उन्मूलन योजना के प्रभावी कार्यान्वयन के संबंध में जानकारी प्रदान की। यह भी बताया गया कि इस पहल का उदृदेश्य लोगों को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी कल्याणकारी कार्यक्रमों तक पहुंच और कानूनी सहायता के साधनों के बारे में शिक्षित करना है। ताकि सभी के लिए समावेशिता और न्याय को बढ़ावा दिया जा सके। इसके साथ ही नालसा एवं सालस द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। इस अवसर पर श्री पवन कुमार चंदेल, डिप्टी डिफेंस काउंसेल द्वारा लीगल एड डिफेंस काउेंसेल योजना के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग राघेवेन्द्र शर्मा के द्वारा घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में सुश्री नम्रता गुप्ता, उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.