Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

जिला प्रशासन व रोटरी के सहयोग से 17 मार्च से 24 मार्च तक वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

17 मार्च से 24 मार्च तक वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में किया जाएगा।

शिवपुरी  / जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व रोटरी के सहयोग से रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन शिवपुरी अंतर्गत 17 मार्च से 24 मार्च तक वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में किया जाएगा। इस विशाल रोटरी मेडिकल मिशन के संदर्भ में तैयारियों की बैठक गतदिवस जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित हुई।
बैठक में कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय राज, मुख्य चिकित्सा एवं स्वासथ्य अधिकारी डॉ.संजय ऋषिश्वर, सिविल सर्जन डॉ.बी.एस.यादव सहित रोटरी के पदाधिकारी, समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, रेडियोलॉजिस्ट, अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने कहा कि इस शिविर में मरीजों को चिन्हित किया जायेगा, उसके बाद जिला मुख्यालय पर मरीजों को लाकर 17 मार्च से 24 मार्च तक उनकी बीमारियों का इलाज किया जायेगा। इस रोटरी मेडीकल मिशन में सैकड़ों चिकित्सक नई दिल्ली, भोपाल, इन्दौर, बॉम्बे से आयेंगे। हमारा लक्ष्य है कि हम जरूरतमंद व्यक्ति के पास तक पहुंचे और उसे इलाज मुहैया करायें। यह पुण्य का कार्य है, हम अपने स्तर पर जीतना सहयोग कर सकते है, हमें उतना सहयोग करना चाहिए।
वृहद शिविर की तैयारियों के क्रम में जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन 26, 27 एवं 28 फरवरी 2026 को जिला चिकित्सालय शिवपुरी में किया जाएगा। उक्त स्क्रीनिंग कैंप हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं एवं कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय ऋषिश्वर ने बताया कि विकासखंड स्तर पर आयोजित स्क्रीनिंग कैंप में चिन्हित किए गए मरीजों को जिला स्तरीय कैंप में लाना सुनिश्चित किया जाएगा। आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से सर्वे कर गंभीर बीमारियों से पीड़ित रोगियों की लाइन लिस्ट तैयार कर उन्हें भी कैंप में लाया जा सकेगा। जिला स्तरीय कैंप हेतु सिविल सर्जन, जिला चिकित्सालय शिवपुरी द्वारा चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी निर्धारित की जाएगी। कैंप स्थल का चयन, पेयजल एवं बैठक व्यवस्था, पंजीयन काउंटर की स्थापना तथा आवश्यकतानुसार सीटी, एमआरआई एवं पैथोलॉजी जांच कर मरीजों की केस शीट तैयार की जाएगी।
कैंप में सर्जरी एवं गंभीर बीमारियों से चिन्हित रोगियों की सूची तैयार की जाएगी। जिन मरीजों का उपचार जिला चिकित्सालय स्तर पर संभव होगा, उनका उपचार यहीं सुनिश्चित किया जाएगा। जिनका उपचार मेडिकल कॉलेज स्तर पर संभव होगा, उन्हें वहां भेजने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अतिरिक्त ऐसे मरीजों की पृथक सूची तैयार की जाएगी, जिनका उपचार जिला चिकित्सालय अथवा मेडिकल कॉलेज स्तर पर संभव नहीं है। ऐसे मरीजों का उपचार 17 मार्च से 24 मार्च 2026 तक आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर में मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल से आने वाले विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.