Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

दतिया में भाजपा का चुनावी शक्ति प्रदर्शन! 200+ नए सदस्य, बूथ से समाज तक ‘मिशन विजय’ की हुंकार

संगठन ने झोंकी पूरी ताकत, 200 से ज्यादा लोगों ने थामा कमल, रावत समाज भी खुलकर मैदान में

दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव की जंग अब पूरी तरह चुनावी मोड में पहुंच चुकी है। भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को एक ही दिन में लगातार कई बड़े कार्यक्रम आयोजित कर स्पष्ट संकेत दे दिया कि संगठन अब बूथ से लेकर समाज तक हर मोर्चे पर पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुका है। कार्यकर्ताओं की विशाल बैठक, तेज रफ्तार सदस्यता अभियान और रावत समाज के शक्ति प्रदर्शन ने चुनावी माहौल को नई धार दे दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now


भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित मैराथन बैठक में पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, जिला अध्यक्ष रघुवीर शरण कुशवाहा, पूर्व मंत्री रामनिवास रावत, वरिष्ठ नेता शैतान सिंह पाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में बूथवार तैयारियों की गहन समीक्षा हुई और चुनाव जीतने के लिए अंतिम रणनीति पर मंथन किया गया।


डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि “चुनाव मंचों पर नहीं, बूथों पर जीते जाते हैं।” उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से स्वयं को प्रत्याशी मानकर घर-घर संपर्क करने, सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और विपक्ष के हर दुष्प्रचार का तथ्यात्मक जवाब देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य केवल जीत नहीं, बल्कि रिकॉर्ड मतों से विजय होना चाहिए।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने भी पूरे जोश के साथ हर बूथ पर कमल खिलाने का संकल्प लिया। माहौल लगातार “भारत माता की जय” और “भाजपा विजय का संकल्प” जैसे नारों से गूंजता रहा।
इसके बाद माई निवास में आयोजित सदस्यता अभियान ने राजनीतिक हलकों का ध्यान खींच लिया, जहां 200 से अधिक लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर कमल का दामन थाम लिया। डॉ. नरोत्तम मिश्रा और जिला अध्यक्ष रघुवीर शरण कुशवाहा ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए इसे भाजपा की बढ़ती जनस्वीकृति का प्रतीक बताया।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकास और जनकल्याण की नीतियों ने लोगों का विश्वास मजबूत किया है, यही कारण है कि समाज के हर वर्ग से लोग लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं।
इसके बाद भाजपा कार्यालय में आयोजित रावत समाज की वृहद बैठक में पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने समाज के लोगों से भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि समाज का हर व्यक्ति चुनाव अभियान में पूरी ताकत से जुटेगा।
डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने रावत समाज का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा हर वर्ग के सम्मान और भागीदारी में विश्वास रखती है तथा समाजों का व्यापक समर्थन उपचुनाव में भाजपा की जीत का मजबूत आधार बनेगा।
दिनभर चले इन कार्यक्रमों ने यह स्पष्ट कर दिया कि दतिया में भाजपा ने चुनावी शंखनाद कर दिया है। संगठन अब बूथ से लेकर समाज तक अपनी पूरी ताकत झोंक चुका है और उपचुनाव की लड़ाई को निर्णायक बनाने की तैयारी में जुट गया है। अब राजनीतिक नजरें इस पर टिकी हैं कि इस आक्रामक चुनावी अभियान का असर मतदान तक किस रूप में दिखाई देता है।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.