Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

मगरौनी चौकी क्षेत्र की घटना से दहला इलाका, पीड़िता की शिकायत पर पॉक्सो व बीएनएस की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज, पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

मगरौनी चौकी क्षेत्र की घटना से दहला इलाका, पीड़िता की शिकायत पर पॉक्सो व बीएनएस की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज, पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

शिवपुरी/ नरवर क्षेत्र की मगरौनी चौकी अंतर्गत सामने आए एक जघन्य मामले ने रिश्तों की पवित्रता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, अपनी ही नाबालिग सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 38 वर्षीय सौतेले पिता को घटना की शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 17 जुलाई 2026 को थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि 15 जुलाई की दोपहर करीब 2 बजे उसका सौतेला पिता रामलाल आदिवासी उसे घर में अकेला पाकर कमरे में ले गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर नरवर पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 130/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2)(एफ), 65(1) तथा पॉक्सो अधिनियम की संबंधित गंभीर धाराओं के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू की।

24 घंटे में गिरफ्तारी, पुलिस ने दिखाई फुर्ती
पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशानुसार बाल अपराधों में तत्काल कार्रवाई की नीति के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले, एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नरवर निरीक्षक विनय यादव के नेतृत्व में मगरौनी चौकी पुलिस ने विशेष टीम गठित की। टीम ने आरोपी रामलाल आदिवासी (38), निवासी हरदौलपुरा, मगरौनी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अभिमन्यु राजावत, सउनि. दिनेश यादव, प्रधान आरक्षक भोले सिंह, आरक्षक राघवेन्द्र तोमर, सचिन यादव, बीरेन्द्र गुर्जर एवं शिवराज यादव की उल्लेखनीय भूमिका रही।

कानून का स्पष्ट संदेश
नाबालिगों के विरुद्ध यौन अपराध अत्यंत गंभीर अपराध हैं। ऐसे मामलों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मामले की जांच जारी है और आरोपी के विरुद्ध लगाए गए आरोपों का अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा साक्ष्यों के आधार पर किया जाएगा।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.