भौती पुलिस ने 16 घंटे मे नाबालिक को ढूंढ़ कर परिजनों को सौप कर की सफलता हासिल

थाना भौंती पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 96/26 मे अपह्रत नाबालिग बालिका को सूचना के कुछ घंटों के अन्दर सुरक्षित दस्तयाव कर परिजनों को सुपुर्द किया ।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले के मार्गदर्शन और एसडीओपी पिछोर श्री प्रशान्त शर्मा के नेतृत्व में थाना भौंती पुलिस द्वारा 16 घण्टे के अन्दर लापता नाबालिक को दस्तयाब कर परिवार जनो को सुपुर्द किया गया ।
आज दिनांक 02.04.2026 को फरियादी के द्वारा अपनी नाबालिग बहिन के लापता होने के संबंध में थाना भौती पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर से थाना भौंती पर अप.क्र. 96/26 धारा 137(2) BNS का कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा अपहृता को दस्तयाब करने हेतु निर्देशित किया गया तथा एसडीओपी पिछोर श्री प्रशान्त शर्मा के मार्गदर्शन में थाना भौंती द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुये नाबालिग बालिका को 16 घण्टे के अन्दर दस्तयाव कर परिजनो को सुपुर्द किया गया।
सराहनीय कार्यवाहीः- निरीक्षक घनश्याम भदौरिया थाना प्रभारी भौती, उनि कुसुम गोयल चौकी प्रभारी खोङ, प्र0आर0 234 प्रहलाद यादव, आर0 358 दुर्गाविजय रावत, आर0 534 रामप्रसाद, आर0 109 रविकान्त शर्मा, म0आर0 749 अनीता शर्मा की अहम भूमिका रही।
सहयोगी जनता – सक्रिय पुलिस सुरक्षित समाज
Live Cricket Info






