Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

सिकंदरा बैरियर पर ‘वसूली गैंग’ का राज: पैसे नहीं दिए तो बरसी लाठियां, NH-27 पर फूटा गुस्सा

  1. सिकंदरा बैरियर अब कानून का चेक पोस्ट नहीं, बल्कि ‘वसूली का टोल प्लाजा’ बन चुका है?

शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र का सिकंदरा बैरियर एक बार फिर ‘उगाही और उत्पात’ का अड्डा बन गया है। बीती रात यहां जो हुआ, उसने सिस्टम की हकीकत को फिर बेनकाब कर दिया। यात्रियों से भरी बस और ट्रेवलर को बीच सड़क रोककर दबंगों ने खुलेआम गुंडागर्दी की—पैसे मांगे, इंकार हुआ तो ड्राइवरों पर टूट पड़े, और जब यात्रियों ने विरोध किया तो उन्हें भी नहीं छोड़ा।

रात 1:30 बजे ‘वसूली का खेल’, इंकार पर बर्बरता

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राजस्थान से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही बस जैसे ही देर रात सिकंदरा बैरियर पहुंची, वहां पहले से मौजूद कथित ‘वसूली गैंग’ ने वाहन को घेर लिया। ड्राइवर लाखाराम से 2 हजार रुपए मांगे गए। जैसे ही उसने विरोध किया, उस पर लात-घूंसों की बारिश कर दी गई।
इतना ही नहीं, नेपाल से लौट रही एक ट्रेवलर को भी निशाना बनाया गया—ड्राइवर के साथ मारपीट और यात्रियों के साथ बदसलूकी ने माहौल को और भड़का दिया।

हाईवे बना रणभूमि, श्रद्धालुओं ने किया चक्का जाम

दबंगई से तिलमिलाए यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। NH-27 पर चक्का जाम कर दिया गया। देर रात तक हाईवे जाम रहा—लंबी कतारें, फंसे वाहन और अफरा-तफरी का माहौल।
सूचना मिलते ही एसडीओपी आयुष जाखड़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत और समझाइश के बाद जाम खुल सका, लेकिन बैरियर पर मौजूद लोगों और यात्रियों के बीच तीखी बहस ने हालात को तनावपूर्ण बनाए रखा।

‘एक लाख में निपटा लो मामला’—सौदेबाजी का सनसनीखेज आरोप

स्थानीय सूत्रों ने चौंकाने वाला दावा किया है—मारपीट के बाद मामला दबाने के लिए एक लाख रुपए में ‘सेटिंग’ की पेशकश की गई!
अगर यह सच है, तो सवाल सिर्फ गुंडागर्दी का नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम में फैले सड़ांध का है।

बसूली गेंग पर FIR दर्ज, लेकिन फिर भी खुलेआम बसूली पर सवाल कायम

दिनारा थाना पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पहचान के प्रयास जारी हैं।
दूसरी ओर, हाईवे जाम करने वाले यात्रियों पर भी कार्रवाई की तैयारी की बात सामने आ रही है—यानी पीड़ित ही अब कठघरे में?

बीते दिवस पहले भी हो चुका हाई चेकपोस्ट अर जबरदस्त बवाल

यह कोई पहली घटना नहीं है। 8-9 अप्रैल की रात भी इसी बैरियर पर महिला टीएसआई के साथ मारपीट और छेड़छाड़ हुई थी। उस मामले में 8 आरोपी जेल भेजे गए थे।
फिर सवाल उठता है—क्या कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित है?

हाइबे पर लूट का खुला वाही सिस्टम  चेक पोस्ट पर, ‘प्राइवेट कटरों’ का धड़ल्ले से कब्जा

सूत्रों के मुताबिक, बैरियर पर जिम्मेदार अधिकारियों की मौजूदगी न के बराबर है। नतीजा—पूरा नियंत्रण कथित प्राइवेट कटरों और दलालों के हाथ में।
यहां नियम नहीं चलते, यहां ‘रेट’ चलता है… और जो नहीं दे, उसके लिए लाठी तैयार है।

जब सड़क पर चलना ही खतरे से खाली न हो, तो सिस्टम पर भरोसा कैसे किया जाए?

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.