Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

शिवपुरी में फिर तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित ट्रैक्टर ने युवक को कुचला दर्दनाक हादशा यातायात व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

शिवपुरी में फिर तेज रफ्तार

शिवपुरी। आज शिवपुरी में एक और दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक युवक को रौंद दिया। ट्रैक्टर का पहिया युवक के सिर के ऊपर से गुजर जिससे उपचार के दौरान मौत हो गई। इस हादसे के बाद से स्थानीय लोगों में प्रशासन और यातायात पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश है।

युवक के सिर के ऊपर से निकला पहिया, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना वीभत्स था कि देखने वालों की रूह कांप गई। मृतक युवक शिवपुरी शहर के विवेकानंद कॉलोनी निवासी रवि भार्गव उम्र 24 वर्षीय पुत्र अनिकेत भार्गव की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।
युवक अपने गंतव्य की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर वाहन में टक्कर मार दी टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर गया और ट्रैक्टर का भारी-भरकम पहिया उसके ऊपर से निकल गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर सहित मौके से फरार होने में कामयाब रहा। आस-पास के लोग जब तक मदद के लिए दौड़ते, तब तक युवक की सांसें थम चुकी थीं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

यातायात व्यवस्था पर खड़े हुए गंभीर सवाल
इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर शिवपुरी की चरमरा चुकी यातायात व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शहर की मुख्य सड़कों और रिहायशी इलाकों में भारी व कमर्शियल वाहनों (जैसे ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर) की नो-एंट्री और रफ्तार पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है।

नो-एंट्री के नियमों की धज्जियाँ: प्रतिबंधित समय में भी भारी वाहन शहर के बीचो-बीच बेखौफ दौड़ते हैं।

लापरवाह ड्राइविंग: शहर के भीतर ट्रैक्टर और डंपर चालक अपनी गाड़ियों को रेस ट्रैक की तरह दौड़ाते हैं, जिन पर लगाम कसने के लिए यातायात पुलिस मुस्तैद नजर नहीं आती।

पॉइंट्स से गायब पुलिस: केवल चुनिंदा चौराहों पर चेकिंग के नाम पर औपचारिकता निभाई जाती है, जबकि व्यस्त और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है।

जनता की मांग: कब जागेगा प्रशासन?
लगातार हो रहे इन हादसों से शिवपुरी की जनता में गहरा गुस्सा है। लोगों का साफ कहना है कि यदि यातायात विभाग और जिला प्रशासन ने जल्द ही इन बेलगाम भारी वाहनों की रफ्तार पर रोक नहीं लगाई और सड़को पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया, तो वे उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। अब देखना यह है कि इस मासूम की मौत के बाद प्रशासन जागता है या फिर किसी और हादसे का इंतजार करता है।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.