Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

शिवपुरी की सड़कों पर कल सिर्फ एक पिता नहीं रो रहा था… पूरा शहर व्यवस्था की लाश पर बैठा इंसाफ मांग रहा था।

“मेरा बेटा तड़प-तड़प कर मर गया… कोई बचाने नहीं आया”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शिवपुरी/ इंटरसिटी स्लीपर बस हादसे में मासूम आना जैन की दर्दनाक, खौफनाक और निर्मम मौत के बाद आखिरकार परिजनों का सब्र टूट गया।
घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी न बस संचालक पर कोई ठोस कार्रवाई हुई… न परिवहन विभाग पर जवाबदेही तय हुई… और न ही किसी जिम्मेदार ने पीड़ित परिवार के आंसू पोंछने की कोशिश की।

आक्रोशित परिजन, शहरवासी और व्यापारी समाज आज सड़कों पर उतर आया।
मासूम को न्याय दिलाने की मांग लेकर भीड़ कलेक्ट्रेट पहुंची, लेकिन जब कलेक्टर नहीं मिले तो पिता सड़क पर ही बैठ गया।
वह दृश्य किसी भी संवेदनशील इंसान को अंदर तक झकझोर देने वाला था।

रोते-बिलखते पिता ने कहा—
“बस में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे… स्टाफ भाग गया… मेरा बेटा मदद के लिए तड़पता रहा… और मर गया…”

कलेक्टर भीड़ के बीच जमीन पर बैठे

मामले की गंभीरता तब दिखी जब कलेक्टर खुद परिजनों और भीड़ के बीच नीचे बैठकर ज्ञापन लेने पहुंचे।
उन्होंने पूरी बात सुनी, परिजनों को शांत कराया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।
सबसे अलग तस्वीर तब सामने आई जब कलेक्टर खुद पीड़ित परिवार और भीड़ के साथ पैदल कलेक्ट्रेट तक गए।

लेकिन बड़ा सवाल अब भी वहीं खड़ा है—

हादसे के बाद ही क्यों जागता है परिवहन विभाग?

आखिर हर बड़ी मौत के बाद ही आरटीओ और परिवहन विभाग की “नींद” क्यों खुलती है?

बस जलती है… लोग मरते हैं… तब अधिकारी सड़क पर कॉपी-पेन लेकर चालान काटते दिखाई देते हैं।
लेकिन हादसे से पहले कभी सड़कों पर खतरनाक स्लीपर बसों की फिटनेस जांचते क्यों नहीं दिखते?

इंटरसिटी बस हादसे के बाद अचानक कलेक्टर और परिवहन अधिकारी बसों की चेकिंग करते नजर आए।
अगर यही जांच पहले होती…
अगर फिटनेस सही से जांची जाती…
अगर सुरक्षा इंतजाम देखे जाते…
तो शायद आज एक मासूम जिंदा होता।

तीन जिलों का प्रभार… और सुरक्षा भगवान भरोसे!”

शिवपुरी आरटीओ के पास शिवपुरी, अशोकनगर सहित तीन जिलों का प्रभार है।
ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि एक अधिकारी आखिर तीन-तीन जिलों की परिवहन व्यवस्था कैसे संभालेगा?

लोगों का आरोप है कि परिवहन विभाग में दलालों का कब्जा है।
बिना दलाल के कोई काम नहीं होता।
फिटनेस से लेकर परमिट तक सबकुछ “सेटिंग” और “रकम” के दम पर चलता है।

यही वजह है कि कबाड़ और खतरा बन चुकी बसें भी सड़कों पर मौत बनकर दौड़ती रहती हैं।

बस संचालक की चुप्पी ने बढ़ाया गुस्सा

सबसे शर्मनाक पहलू यह है कि हादसे के बाद अब तक बस संचालक की तरफ से न कोई सार्वजनिक बयान आया… न संवेदना… न माफी… और न ही पीड़ित परिवार से संपर्क।

परिजनों का आरोप है कि बस मालिक ने एक बार भी फोन कर दुख तक व्यक्त नहीं किया।

उधर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा यह कहते हुए संदेश प्रसारित किए गए कि “बीमा क्लेम मिल जाएगा…”
इन टिप्पणियों ने लोगों के गुस्से में आग डालने का काम किया है।

लोग पूछ रहे हैं—क्या एक मासूम की जिंदगी सिर्फ बीमा क्लेम बनकर रह गई है?

जनता का फूटा गुस्सा आज शिवपुरी की जनता अनय जैन के पिता के साथ खड़ी नजर आई।

भीड़ सिर्फ एक परिवार के लिए नहीं, बल्कि उस लापरवाह व्यवस्था के खिलाफ सड़क पर उतरी थी जिसने एक मासूम की जान ले ली।

जिले के लोगों ने कलेक्टर से मांग की है कि—

परिवहन विभाग से दलालों का कब्जा हटाया जाए
फिटनेस घोटालों की जांच हो
रिश्वतखोरी पर कार्रवाई हो
दोषी बस संचालक पर सख्त कार्रवाई हो
और भविष्य में ऐसी मौतों को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए
सबसे बड़ा सवाल…

अगर हादसे के बाद ही कार्रवाई होनी है…
तो क्या हर बार किसी मासूम की मौत जरूरी है?

शिवपुरी आज सिर्फ न्याय नहीं मांग रहा…
व्यवस्था से जवाब मांग रहा है।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.