Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

आत्महत्या के लिए उकसाने वालों पर पोहरी पुलिस का शिकंजा, फरारी की फिराक में खड़े दो आरोपी दबोचे, जेल की सलाखों के पीछे पहुंचे


पोहरी। आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के सनसनीखेज मामले में पोहरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार होने की कोशिश कर रहे दो आरोपियों को धर दबोचा। मुखबिर की सटीक सूचना पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने न केवल आरोपियों को गिरफ्तार किया, बल्कि घटना में प्रयुक्त फार्म ट्रैक्टर एवं सीड ड्रिल मशीन भी जब्त कर ली। न्यायालय में पेशी के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया, जबकि शेष आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार थाना पोहरी में दर्ज मर्ग क्रमांक 28/26 की जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर नयागांव निवासी प्रकाश धाकड़, ज्ञानी धाकड़, हरिओम धाकड़, पवन धाकड़ एवं बंटी धाकड़ के विरुद्ध 4 जुलाई 2026 को अपराध क्रमांक 203/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108, 115(2) एवं 3(5) में प्रकरण दर्ज किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी श्री आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रवि चौहान ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम गठित की।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि प्रकरण के दो आरोपी पोहरी चौराहे पर बस का इंतजार कर रहे हैं और क्षेत्र से भागने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों के मेमो के आधार पर घटना में प्रयुक्त नीले रंग का फार्म ट्रैक्टर एवं सीड ड्रिल मशीन भी बरामद कर जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपियों को 5 जुलाई 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस अब मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विवेचना के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रवि चौहान के नेतृत्व में उपनिरीक्षक वीरेन्द्र परिहार, प्रधान आरक्षक हृदेश पाराशर तथा आरक्षक मुनेश धाकड़, अरविंद कुशवाह, उमाशंकर मीणा, मांगीलाल गुर्जर और रामभरत मीणा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.