चलती बस बनी मौत की भट्ठी!” इंदौर-शिवपुरी इंटरसिटी में भीषण आग, चीखों से दहला मक्सी जैन पथ

आग का गोला बनी बस… मासूम की मौत, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
शिवपुरी/ इंदौर से शिवपुरी आ रही एक इंटरसिटी बस में अचानक लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। मक्सी जैन पथ पर रुकी बस देखते ही देखते आग के विकराल गोले में तब्दील हो गई। बस के भीतर बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और जान बचाने के लिए लोग खिड़कियों और दरवाजों से कूदने लगे।

इस दर्दनाक हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत की खबर सामने आई है, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। कुछ ही मिनटों में पूरी बस धू-धू कर जलने लगी और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
खटारा इंटरसिटी बस में लगी आग के चलते काल के गाल में समाया चुलबुला मासूम अनय बेटी-दामाद CA अभिषेक -CA मिनी का बेटा था अनय….
बहुत बड़ा हो सकता था यह हादसा प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है की मक्सी जैन पथ पर चाय नाश्ते के लिए बस रुकी थी तो लगभग 90% सवारियां नीचे उतरकर चाय पानी ले रहे थे देखते ही देखते लगभग 2 मिनट के अंदर पूरी बस आग का गोला बन गई बस अगर हाईवे पर होती उस दौरान यह हादसा होता तो बहुत बड़ा रूप ले सकता था आशंका है कि A C के फटने से यह हादसा हुआ।
शिवपुरी के प्रोफेसर प्रदीप भार्गव एवं उनकी पत्नी श्रीमती मालती शर्मा सहित कई ने आग के दौरान कूद कर बचाई अपनी जान।
सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर बस में आग लगी कैसे? क्या बस में तकनीकी खराबी थी, या फिर यात्रियों की जान के साथ खटारा वाहनों को सड़कों पर दौड़ाने का खेल जारी है? हादसे ने परिवहन विभाग और बस संचालकों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
गनीमत सिर्फ इतनी रही कि हादसे के वक्त बस हाईवे पर तेज रफ्तार में नहीं दौड़ रही थी, वरना यह हादसा सामूहिक मौत का मंजर बन सकता था। अगर बस चलते वक्त आग पकड़ती तो दर्जनों जिंदगियां आग की लपटों में जिंदा जल सकती थीं।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह यात्रियों को बाहर निकाला। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर कबाड़ बन चुकी थी।
अब सवाल यह है कि मासूम की मौत का जिम्मेदार कौन है?
क्या परिवहन विभाग जवाब देगा?
क्या बस मालिकों पर कार्रवाई होगी?
या फिर हर हादसे की तरह यह मामला भी फाइलों में दफन कर दिया जाएगा?
Live Cricket Info







