Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

स्वतंत्रता दिवस पर शिवपुरी में देशभक्ति का भव्य उत्सव, पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान

शिवपुरी,। आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस को लेकर शिवपुरी में तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। 15 अगस्त को पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित होने वाला जिला स्तरीय समारोह इस बार भी देशभक्ति, अनुशासन और गौरव की भावना से ओतप्रोत नजर आएगा। जिले के प्रभारी एवं ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे और भव्य परेड की सलामी लेंगे।

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा तथा पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने समारोह की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और फाइनल रिहर्सल में शामिल होकर तैयारियों को परखा। कलेक्टर ने परेड का निरीक्षण करने के साथ ही मंच, सुरक्षा, यातायात, बैठने सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

समारोह में जिला पुलिस बल पुरुष एवं महिला, एनसीसी, स्काउट, शौर्या दल और होमगार्ड की टुकड़ियां कदमताल करती हुई परेड में शामिल होंगी। देशभक्ति से सराबोर इस आयोजन में परेड की सलामी और राष्ट्रध्वज को नमन के साथ स्वतंत्रता दिवस का गौरवशाली संदेश जन-जन तक पहुंचेगा।

समारोह का एक महत्वपूर्ण आकर्षण जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान भी रहेगा। मुख्य अतिथि द्वारा उल्लेखनीय सेवाओं के लिए चयनित अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

अंतिम पूर्वाभ्यास के दौरान अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार शिवपुरी सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि 15 अगस्त का जिला स्तरीय समारोह गरिमा, अनुशासन और देशभक्ति की भावना के साथ भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.