श्रद्धा और भक्ति के आनंद के साथ टेकरी सरकार प्रांगण में जन्मे कन्हैया

कथा के पांचवे दिवस कृष्ण जन्म की बधाईयों पर जमकर नाचे श्रद्धालु
राम ने जो किया व कृष्ण ने जो कहा वो हमें जीवन में अपनाना चाहिए: रमाकांत व्यास
शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पिछोर नगर में सिद्ध शक्तिपीठ टेकरी सरकार जन्म महोत्सव के दौरान चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवेंदिवस भागवत भूषण श्री रमाकांत जी व्यास ने भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की कथा का रसपान कराया। श्रद्धा और भक्ति के साथ श्रद्धालुओं से खचाखच भरे पंडाल में भगवान का जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। टेकरी सरकार समिति के तत्वाधान में चल रहे इस आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के बाल स्वरूप के दर्शन किए एवं संगीत कलाकारों की मधुर तानों पर भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालु जमकर नाचे। पांचवे दिवस की कथा श्रवण कराते हुए महाराज श्री रमाकांत व्यास जी ने कहा कि भगवान राम ने जो किया वो हमें जीवन में करना चाहिए और भगवान कृष्ण ने जो कहा वो हमें जीवन में करना चाहिए। महाराज श्री ने कहा कि मानव का जीवन गंगा की धारा है। जिसमें कभी सुख आता है कभी दुःख आता है। उन्होंने कंश की व्याख्या बताई कि जो दूसरों को दुःख दे वह कंश है। कथा के अंत में कथा परीक्षित परिवार के साथ जानकी सेना संगठन के संरक्षक भगवताचार्य अजय शंकर भार्गव शिवपुरी, रवि गुप्ता दिनारा, एवं अतिथियों द्वारा भगवान की महा आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।
Live Cricket Info








