Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

जनगणना-2027 के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

वेब पोर्टलों से होगा प्रबंधन एवं निगरानी

शिवपुरी, / जिले में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी जनगणना के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के कार्य को अद्यतन एवं व्यवस्थित रूप से संपादित करना है।
जनगणना कार्य निदेशालय मध्य प्रदेश से श्रीमती प्रेमा नायर ग्वालियर संभाग प्रभारी एवं पियूष पवार शिवपुरी जिला प्रभारी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को जनगणना कार्यों की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने डिजिटल माध्यम से डेटा संकलन, मोबाइल एप के उपयोग तथा विभिन्न वेब पोर्टलों के संचालन की विस्तृत जानकारी दी।
प्रथम चरण 1 मई से 30 मई 2026 तक जानकारी के अनुसार जिले में जनगणना कार्य दो चरणों में संपन्न होगा। प्रथम चरण 1 मई से 30 मई 2026 के मध्य आयोजित किया जाएगा, जिसमें मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा। द्वितीय चरण फरवरी 2027 में संपन्न होना प्रस्तावित है।
इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी, जो भारत की पहली डिजिटल जनगणना होगी। आंकड़ों का संकलन मोबाइल एप के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही नागरिकों को स्वयं अपना डेटा भरने की सुविधा देने के लिए स्व-गणना वेब पोर्टल विकसित किया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वेब पोर्टलों से होगा प्रबंधन एवं निगरानी

मकान सूचीकरण ब्लॉक का सृजन ब्लॉक क्रिएटर वेब पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा, जबकि जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली वेब पोर्टल के जरिए संपूर्ण कार्य की मॉनिटरिंग की जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को संभावित समस्याओं एवं उनके समाधान से भी अवगत कराया गया तथा प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी रवीन्द्र कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में जनगणना अधिकारी, अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी, अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जनगणना लिपिक, चार्ज अधिकारी एवं अतिरिक्त चार्ज अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना के कार्य को गंभीरता से लेकर सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए पूर्ण करना है।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला, समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित कार्य हेतु नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.