मायापुर पुलिस ने रात मे पकड़ी 20 पेटी शराव से भारी सकार्पियो गाडी —

थाना मायापुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 20 पेटी अबैध शराब कुल 180 लीटर मय स्कार्पियों गाड़ी कुल कीमती 11 लाख रुपये की बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
शिवपुरी/ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा अवैध शराब के विरुध्द कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियो को निर्देश दिये गये है, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी मायापुर उनि दिनेश सिंह नरवरिया एवं उनकी टीम के द्वारा लगातार मुखबिर मामूर कर दविश देकर कार्यवाही की जा रही है। अभियान के क्रम मे दिनांक 24.04.26 को थाना मायापुर पुलिस को जरिये मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी की एक सफेद रंग की स्करपियो गाडी क्र. यूपी 93 ए एक्स 6641 जिसमें अवैध शराब भरी है जो शेरगढ पडोरा से राजापुर बुधौन तरफ आ रही है उक्त सूचना की तस्दीक हेतु फोर्स को रबाना किया, वाणी खदान के पास राजापुर बूधोन पहुँचे तो सामने से एक सफेद रंग की स्कारपियो गाङी आती दिखी जिसे फोर्स की मदद रोकना चाहा तो उक्त गाङी का चालक गाङी को रोङ से वाणी खदान तरफ ले गया जिसे पीछा कर घेरकर पकङा एवं उक्त स्कारपियो गाडी को चैक किया जिसमे पीछे तरफ चार काले रंग के कट्टा (बोरी) रखे मिले जिनको खोलकर चैक किया गया तो उक्त चारो कट्टो मे 20 पेटी शराब की रखी पाई गई, पेटियों को खोलकर चैक किया गया तो दो कट्टो मे 10 देशी प्लेन मदिरा की व दो कट्टो 10 पेटी मदिरा मसाला की पाई गई व प्रत्येक पेटी को खोल कर चैक किया गया तो प्रत्येक पेटी मे 50-50 क्वार्टर शराब के भरे पाये गये उक्त गाडी में बैठे व्यक्ति से नाम पता पूछने पर तालिम नट पुत्र आशाकली नट (मुसलमान) उम्र 22 साल निवासी ग्राम काली पहाडी थाना पिछोर जिला शिवपुरी का होना बताया जिससे शराब रखने के संबंध में लायसेंस चाहा तो उक्त व्यक्ति के द्वारा कोई भी वैध लायसेंस नही होना बताया आरोपी का यह कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से शराब को मय वाहन के जप्त किया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध 80/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
बरामद माल- 01. देशी प्लेन मदिरा व देशी मसाला मदिरा की 20 पेटी कीमती 1 लाख रुपये । 02. एक महिन्द्रा स्कार्पियो कीमती करीव 10 लाख रूपये।
सराहनीय भूमिका-थाना प्रभारी मायापुर उनि दिनेश सिंह नरवरिया, उनि. अजय पटेल ,सउनि शेख मेहबूब प्रआर0 532 सुरेन्द्र राय ,प्रआर0 270 रघुवीर सिंह , प्रआर 269 ऊधम सिंह आर. 1132 सर्वेश शर्मा, आर. 1111 चन्द्रभान सिंह,आर0 1086 राजवीर पवैया,आर.994 मुरारीलाल ,आर.31 रवि लोधी की अहम भूमिका रही ।
Live Cricket Info








