Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

पिछोर में जनगणना 2027 का शंखनाद, प्रगणकों को बांटी गई सामग्री। कल से घर-घर दस्तक देगा गणना दल

शिवपुरी/ भारत सरकार के सबसे महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी अभियान ‘जनगणना 2027’ की तैयारियां अब धरातल पर उतर आई हैं। गुरुवार को पिछोर तहसील मुख्यालय पर एक विशेष शिविर का आयोजन कर अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस दौरान जनगणना कार्य के लिए नियुक्त प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को आवश्यक किट और सामग्री का वितरण किया गया।

तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी कार्यालय परिसर में आयोजित इस शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में प्रगणकों को ‘जनगणना किट’ प्रदान की गई। इस किट में आधिकारिक बैग, पहचान पत्र, गणना प्रपत्र और आवश्यक स्टेशनरी शामिल है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शुक्रवार से सभी प्रगणक अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में मोर्चा संभालेंगे और घर-घर जाकर डेटा एकत्र करने का कार्य शुरू करेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सुपरवाइजर रमन पुरोहित ने बताया कि चार्ज गणना अधिकारी एवं उनकी टीम ने प्रगणकों को संबोधित करते हुए आंकड़ों की शुद्धता पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि जानकारी दर्ज करते समय पूरी निष्पक्षता और सावधानी बरती जाए, क्योंकि इन्हीं आंकड़ों के आधार पर भविष्य में शासन की कल्याणकारी योजनाओं और क्षेत्र के विकास का खाका तैयार किया जाएगा।

कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर विकास भार्गव, हरिदास त्रिपाठी, शिक्षा विभाग के अधिकारियों सहित गणना दल के सदस्य प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इनमें एरिया एजुकेशन अधिकारी वीरेंद्र शर्मा, प्राचार्य रमन पुरोहित, पवन भदोरिया, संजीव गुप्ता, पिंटू अग्रवाल, संतोष त्रिपाठी, आशीष चौधरी, देव सिंह लोधी, मनीष पचौरी सहित सैकड़ों प्रगणक और सुपरवाइजर उपस्थित थे।

जनगणना अधिनियम 1948 के तहत प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह सही जानकारी दे। गलत जानकारी देना या तथ्य छिपाना कानूनी अपराध है, जिसके लिए दंड या जुर्माने का प्रावधान है।
नागरिकों द्वारा दी गई व्यक्तिगत जानकारी पूरी तरह गुप्त रखी जाती है। इसे किसी भी अदालत, पुलिस या अन्य सरकारी विभाग के साथ साझा नहीं किया जा सकता। इसका उपयोग केवल सांख्यिकीय विश्लेषण के लिए होता है।

प्रगणक के पास आधिकारिक पहचान पत्र होना अनिवार्य है। नागरिक जानकारी देने से पहले पहचान पत्र की मांग कर सकते हैं। वहीं, जनगणना अधिकारियों को निर्धारित समय पर किसी भी परिसर में जाकर पूछताछ करने का कानूनी अधिकार प्राप्त है।
प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि जब गणना दल आपके द्वार पहुंचे, तो देश की प्रगति में भागीदार बनते हुए उन्हें सही और पूर्ण विवरण उपलब्ध कराएं।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.