Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

अतिक्रमण माफियाओं पर एसडीएम की सख्ती बनी वजह? कूटरचित ऑडियो से एफआईआर के पीछे साजिश का आरोप, प्रशासनिक सेवा संघ उतरा मैदान में

मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष, स्वतंत्र और वैज्ञानिक जांच की मांग; बोले—बिना ठोस साक्ष्य अधिकारी की छवि धूमिल करना न्यायोचित नहीं

शिवपुरी। पोहरी एसडीएम जेपी गुप्ता के विरुद्ध आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) में दर्ज एफआईआर ने अब प्रशासनिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। मध्यप्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की जिला इकाई शिवपुरी ने पूरे घटनाक्रम को संदिग्ध बताते हुए मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष, स्वतंत्र और वैज्ञानिक जांच की मांग की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

संघ का कहना है कि एसडीएम जेपी गुप्ता ने 12 जून को ही पोहरी में पदभार ग्रहण किया था, जबकि जिस अभिलेख दुरुस्ती प्रकरण का हवाला एफआईआर में दिया गया है, वह 15 जून को पहली बार उनके न्यायालय में प्रस्तुत हुआ। मामले में आवेदक बाबू सिंह राजपूत को 6 जुलाई को प्रथम सुनवाई के लिए तलब किया गया था और तब तक एसडीएम द्वारा कोई अंतिम आदेश पारित ही नहीं किया गया था। ऐसे में बिना न्यायिक प्रक्रिया पूरी हुए एफआईआर दर्ज होने को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि एफआईआर दर्ज कराने वाले शिकायतकर्ता गोविंद शिवहरे का संबंधित प्रकरण से न तो कोई प्रत्यक्ष सरोकार है और न ही वह मामले का पक्षकार है। ऐसी स्थिति में उसकी शिकायत के आधार पर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच आवश्यक है, ताकि वास्तविक तथ्य सामने आ सकें।

प्रशासनिक सेवा संघ ने अपने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया है कि हाल के दिनों में एसडीएम जेपी गुप्ता द्वारा शासकीय भूमि तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमणों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। संघ का आरोप है कि इन कार्रवाइयों से प्रभावित कथित भूमाफियाओं एवं स्वार्थी तत्वों ने दुर्भावनावश कूटरचित ऑडियो और फर्जी शिकायत के माध्यम से अधिकारी को विवादों में घसीटने का प्रयास किया है।

संघ ने स्पष्ट कहा कि किसी भी अधिकारी पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है, लेकिन उतना ही जरूरी यह भी है कि अपुष्ट और संदिग्ध साक्ष्यों के आधार पर किसी ईमानदार अधिकारी की प्रतिष्ठा और मनोबल को ठेस न पहुंचे। इसलिए पूरे मामले की स्वतंत्र एवं वैज्ञानिक जांच कराकर सत्य को सार्वजनिक किया जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रशासनिक सेवा संघ के पदाधिकारियों सहित जिले के अनेक प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि शासन इस संवेदनशील प्रकरण में जांच को किस दिशा में आगे बढ़ाता है।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.