शिवपुरी में आंधी का तांडव: हरे-भरे पेड़ बने खतरा, गाड़ियां चकनाचूर, सड़कें ठप!


शिवपुरी में शनिवार को आई तेज आंधी ने शहर की रफ्तार ही थाम दी। कुछ ही मिनटों में हालात ऐसे बिगड़े कि जहां हरियाली सुकून देती थी, वहीं वही पेड़ अब आफत बनकर टूट पड़े।
भौती में पेट्रोल पंप पर मचा हड़कंप
भौती स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास अचानक एक विशाल पेड़ कार पर आ गिरा। देखते ही देखते कार पूरी तरह दब गई। गनीमत रही कि अंदर कोई नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं पास लगे सोलर पैनल को लोग हाथों से संभालते नजर आए—तस्वीरें खुद हालात की गंभीरता बयां कर रही थीं।
माधव चौक पर नीम का ‘अचानक हमला’
माधव चौक चौराहे के पास मस्जिद के बाहर वर्षों पुराना हरा-भरा नीम का पेड़ अचानक भरभराकर सड़क पर गिर पड़ा। पेड़ इतना विशाल था कि एक तरफ का पूरा आवागमन ठप हो गया। नीचे खड़ी दो बाइक और एक एक्टिवा दब गईं।
हैरानी की बात—पेड़ पूरी तरह हरा-भरा था, लेकिन जड़ें इतनी कमजोर कि तेज हवा का एक झोंका भी सह नहीं पाया।

बाबूक्वार्टर से लक्ष्मी निवास तक—हर तरफ तबाही
आंधी का असर सिर्फ एक इलाके तक सीमित नहीं रहा। बाबूक्वार्टर, कमलागंज रोड और लक्ष्मी निवास इलाके में भी पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं। कहीं पीपल, कहीं नीम तो कहीं खजूर के पेड़ जमींदोज हो गए।
इन पेड़ों के नीचे तीन गाड़ियां दब गईं—हालांकि किसी की जान नहीं गई, लेकिन नुकसान भारी बताया जा रहा है।
प्रशासन मौके पर, लेकिन सवाल भी खड़े
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और नगरपालिका की टीम मौके पर पहुंची। एसडीओपी सहित पुलिस बल और जेसीबी मशीन से राहत कार्य शुरू किया गया एक व्यक्ति को हल्की चोटें आईं, लेकिन बड़ी जनहानि टल गई अगर समय रहते बृक्षों की कटै छताई होती रहती तो शायद यह बड़े बड़े बृक्ष गिरते नहीं खेर अब आगे इन छोटी छोटी बातो को प्रशासन को ध्यान मे रखना होगा।
अगर समय रहते ऐसे पेड़ों की जांच और कटाई-छंटाई नहीं की गई, तो अगली आंधी और भी खतरनाक साबित हो सकती है।

Live Cricket Info








