शपथ के साथ शुरू हुई पिछोर,खनियांधाना नगर परिषद की नई पारी, विकास का संकल्प

विधायक प्रीतम लोधी ने किया सरस्वती पूजन, नवनिर्वाचित पार्षदों का माला-पुष्पगुच्छ से हुआ स्वागत; CMO आशुतोष त्रिपाठी की विधायक ने की सराहना
पिछोर। नगर परिषद पिछोर एबं खनियांधाना के नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को अंबेडकर भवन, वार्ड क्रमांक-03, खनियाधाना में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-26 पिछोर के विधायक प्रीतम सिंह लोधी रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत विधायक प्रीतम सिंह लोधी द्वारा मां सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ हुई। इसके बाद नगर परिषद के नवनिर्वाचित पार्षदों का माला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत के बाद कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे और नई नगर परिषद को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के विकास की उम्मीद जताई।

CMO आशुतोष त्रिपाठी ने संभाला मंच
पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन नगर परिषद के CMO आशुतोष त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कार्यक्रम को क्रमबद्ध रूप से आगे बढ़ाते हुए सभी अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों का परिचय कराया तथा शपथ ग्रहण की प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने CMO आशुतोष त्रिपाठी की कार्यशैली की सराहना करते हुए उनकी तारीफ की।
विधायक की प्रशंसा पर CMO आशुतोष त्रिपाठी ने भी अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए कहा कि वे विधायक जी की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे तथा पिछोर और खनियाधाना के विकास के लिए पूरी गंभीरता से काम करेंगे।

नई परिषद के सामने विकास की बड़ी जिम्मेदारी
नवनिर्वाचित पार्षदों के शपथ लेने के साथ ही नगर परिषद की नई पारी का औपचारिक आगाज हो गया है। अब जनता की निगाहें नई परिषद पर हैं। शहर की सड़कें, पेयजल, नाली-निकासी, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे नई परिषद के सामने प्रमुख चुनौती के रूप में मौजूद हैं।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने भी जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा जताई कि वे राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर जनता के हित और नगर के विकास को प्राथमिकता दें।
शपथ के साथ जनता के प्रति जवाबदेही भी
समारोह में पार्षदों ने अपने पद की शपथ लेकर जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का संकल्प लिया। अब इस नई परिषद से लोगों को उम्मीद है कि शपथ समारोह में व्यक्त संकल्प केवल मंच तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि विकास कार्यों के रूप में जमीन पर दिखाई देंगे।
मंच पर शपथ हुई, भरोसा जताया गया और विकास का संकल्प लिया गया—अब असली परीक्षा कार्यालयों में नहीं, बल्कि जनता के बीच और विकास के कामों में होगी।
Live Cricket Info








