Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

करैरा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 19 हजार किलो गुड़ लहान नष्ट, 120 लीटर कच्ची शराब जब्त

जिले में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी

  शिवपुरी। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए करैरा क्षेत्र में एक बड़ी और निर्णायक कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस अभियान ने न केवल अवैध शराब माफिया की कमर तोड़ी, बल्कि यह स्पष्ट संदेश भी दिया कि कानून से खिलवाड़ करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं है। यह प्रभावी कार्रवाई कलेक्टर रविंद्र चौधरी एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता ग्वालियर संदीप शर्मा के मार्गदर्शन में की गई।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

source – yug prdesh

जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में वृत्त करैरा प्रभारी गौरव कुमार कोल की टीम ने फतेहपुर कंजर डेरा, गधाई चौराहा, न्यू अमोला सहित कई संवेदनशील इलाकों में एक साथ दबिश दी। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त 19,000 किलोग्राम गुड़ लहान बरामद किया गया, जिसमें से सैंपल लेकर शेष सामग्री को मौके पर ही नष्ट किया गया। इसके साथ ही 120 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब, टंकियां, ड्रम और अन्य उपकरण जब्त किए गए। जब्त एवं नष्ट की गई सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। आबकारी विभाग ने मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 10 आपराधिक प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की है। इस सफल अभियान में नियंत्रण कक्ष प्रभारी एवं आबकारी उपनिरीक्षक तीर्थराज भारद्वाज, आबकारी उपनिरीक्षक लोकेश बेवरिया, आरक्षक गिरराज, सतीश, डोंगर सिंह, डालसिंह, रितिक, मुकेश तथा सैनिक सुमन जोशी, रीतू और दिलीप की सराहनीय भूमिका रही। आबकारी विभाग ने साफ किया है कि जिले में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.