Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

मगरोनी चौकी अंतर्गत 206000 रूपए की 50 पेटी अबैध शराब पकड़कर की सफलता हासिल।

 

शिवपुरी/ जिले की चौकी मगरौनी थाना नरवर पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुये आरोपी के आंगन मे छुपा कर रखी 50 पेटी शराब कीमती 206000 रूपए की जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ, जुआ सट्टा, अवैध हथियार, अवैध शराव की धरपकड के तहत अभियान स्तर पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं, उक्त निर्देशों के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एस.डी.ओ.पी. करैरा श्री आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी नरवर निरी विनय यादव के नेतृत्व में चौकी मगरौनी पुलिस टीम को दिनांक 05.04.26 को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि सोनू पुत्र रघुवीर परिहार (ठाकुर) निवासी ग्राम भदारी चौकी मगरौनी थाना नवर का अपने खेत ग्राम भदारी मे बने मकान के बाहर लगी टीन शेड में शराव रखे हुए है जो कहीं ले जाने की फिराक मे है मुखविर की सूचना से हमराही फोर्स के साथ सोनू परिहार के खेत ग्राम भदारी पर बने मकान पर पहुंचे तो आदतन अपराधी सोनू पुत्र रघुवीर परिहार (ठाकुर) अपने घर के पास खड़ा दिखा जो पुलिस को देख कर अपनी मो.सा.क्र. MP-33 ZC-6920 से भौगोलिक स्थिति का फायदा उठा कर मौके से भाग गया। घर के बाहर टीन शेड मे पीली चादर से ढका सामान दिखा जिसे हटाया तो उसमे 37 पेटी देशी मदिरा प्लेन की प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वार्टर, 8 पेटी देशी मदिरा मसाला की प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वार्टर, 05 पेटी वीयर वोल्ट कम्पनी की प्रत्येक पेटी में 24 केन रखे मिले आरोपी सोनू पुत्र रघुवीर परिहार (ठाकुर) का यह कृत्य धारा 34(2), आवकारी एक्ट के तहत दण्डनीय होने से आरोपी के घर के पास बने टीन शेड मे से कुल 37 पेटी देशी मदिरा प्लेन के कुल 1850 क्वार्टर प्रत्येक क्वार्टर में 180 एमएल कुल 333 लीटर, 08 पेटी देशी मदिरा मसाला के कुल 400 क्वार्टर प्रत्येक क्वार्टर में 180 एमएल कुल 72 लीटर, 05 पेटी वीयर वोल्ट कम्पनी की प्रत्येक पेटी में 24 केन कुल 120 केन प्रत्येक केन मे 500 एमएल कुल 60 लीटर वीयर, देशी प्लेन शराव, देशी मदिरा मसाला, वीयर की कुल मात्रा 465 लीटर कीमती 206000 रुपये की जब्त की गयी
बरामद मथुका –
(01) 37 पेटी देशी मदिरा प्लेन
(02) 08 पेटी देशी मदिरा मसाला
(03) 05 पेटी वीयर वोल्ट कम्पनी कुल मात्रा 465 लीटर कीमती 206000 रुपये की जब्त की गयी
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक विनय यादव थाना प्रभारी नरवर एवं उनि. अभिमन्यु राजावत चौकी प्रभारी मगरौनी, सउनि, दिनेश यादव, प्रआर 603 भूपेन्द्र गुप्ता, आर. 100 अनिल चतुर्वेदी,, आर. 944 सचिन यादव, आर. 582 रविन्द्र भास्कर, आर. 483 राघवेन्द्र तोमर की विशेष भूमिका रही है।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.