Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

बदरवास में सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती कैंप आयोजित

शिवपुरी,/ भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली एवं भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय शिवपुरी के सहयोग से सिक्योरिटी स्किल काउंसलिंग इंडिया लिमिटेड, जयपुर द्वारा ग्रामीण एवं शहरी शिक्षित युवाओं के लिए सुरक्षा जवान भर्ती कैंप का आयोजन आज शुक्रवार को जनपद पंचायत बदरवास में किया गया। भर्ती अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि कैंप में विभिन्न गांवों से कुल 25 युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से निर्धारित शारीरिक मापदंड के आधार पर 17 युवाओं का चयन किया गया।

कमांडेंट कपिल शर्मा ने जानकारी दी कि जिले में आगामी दिनों में भी भर्ती कैंप आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 9 मार्च को जनपद पंचायत कोलारस, 10 मार्च को जनपद पंचायत खनियाधाना, 11 मार्च को जनपद पंचायत पिछोर, 12 मार्च को ग्रामीण आजीविका भवन करैरा तथा 13 मार्च को जनपद पंचायत नरवर में भर्ती कैंप आयोजित किए जाएंगे। यह कैंप प्रातः 11 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित होंगे। चयनित युवाओं को जयपुर में एक माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसके उपरांत उन्हें विभिन्न औद्योगिक एवं महत्वपूर्ण संस्थानों में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को ₹14,000 से ₹25,000 तक मासिक वेतन के साथ पीएफ, पेंशन, ग्रेच्युटी, मेडिकल सुविधा, वेतन वृद्धि, प्रमोशन एवं बीमा जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, आयु 19 से 40 वर्ष तथा न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को भर्ती स्थल पर 10वीं की अंकसूची की फोटो कॉपी, आधार कार्ड तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। चयनित उम्मीदवारों को ₹350 का पंजीयन शुल्क क्यूआर कोड के माध्यम से जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी www.ssciindia.com वेबसाइट अथवा मोबाइल नंबर 9079850906 पर संपर्क कर सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.