करैरा विधायक का शराब क्वार्टर लिए फोटो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा धमाल —

शिवपुरी/ शिवपुरी जिले की करैरा बिधानसभा के बिधायक रमेश खटीक का एक फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फोटो में विधायक हाथ में शराब का क्वार्टर (पउआ) पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। फोटो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि यह फोटो किसी निजी कार्यक्रम या मौके का बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह तस्वीर तेजी से शेयर की जा रही है और कई लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों से एक मर्यादित और आदर्श आचरण की अपेक्षा की जाती है। ऐसे में इस तरह की तस्वीर सामने आने से जनप्रतिनिधियों की छवि पर भी सवाल खड़े हो सकते हैं।
वहीं दूसरी ओर विधायक समर्थकों का कहना है कि फोटो को गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है और पूरे मामले की सच्चाई सामने आना अभी बाकी है।
फिलहाल यह फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि इस वायरल तस्वीर को लेकर विधायक या उनके कार्यालय की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आती है या नहीं।
Live Cricket Info







