शिवपुरी में आज मेगा स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया

शिवपुरी में आज मेगा स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया
शिवपुरी/ केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री तथा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 16 मार्च शिवपुरी के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 मार्च को दोपहर 2 बजे केंद्रीय मंत्री सिंधिया शिवपुरी में श्रीमंत माधवराव स्वास्थ्य मिशन और रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के तत्वाधान में राजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडीकल कॉलेज के पास स्थित सीएम राईज स्कूल में आयोजित अब तक के सबसे बड़े निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर सिंधिया दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण भी वितरित करेंगे। इसके उपरांत भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info






