Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

जिले मे शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिये हनुमान जयंती के मद्देनजर निकाला फ्लैगमार्च।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा हनुमान जयंती के उपलक्ष मे लगाये गये बल को ब्रीफ कर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुये फ्लेगमार्च निकाला एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये लोगों से अपील की।

शिवपुरी/ “हनुमान जयंती” के उपलक्ष में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र मे शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये फ्लेगमार्च निकालने, क्षेत्र मे होने बाले आयोजनों/जुलूस के संचालकों से संपर्क करने एवं आसामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा ड्यूटी मे लगे बल को विस्तृत निर्देश दिये गये एवं शहर मे फ्लैग मार्च निकाला गया है, पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल के साथ पुलिस थाना कोतवाली से रवाना होकर शहर के मुख्य मार्गों पर फ्लेगमार्च निकाला। फ्लेगमार्च थाना कोतवाली से प्रारंभ हुआ जो कस्टम गेट, निचला बजार, टेकरी बाजार, सराफा बाजार, गांधी चौक, माधव चौक, गुरुद्वारा, राजेश्वरी रोड़, अग्रसेन तिराहा, जिला अस्पताल के सामने, अस्पताल चौराहा होते हये थाना कोतवाली पर जाकर फ्लेगमार्च का समापन हुआ।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा हनुमान जयंती पर थाना कोतवाली, थाना कोलारस, थाना बदरवास, थाना रन्नौद, थाना इंदार, थाना खनियाधाना, थाना करैरा, थाना नरवर एवं मगरौनी क्षेत्रांतर्गत निकलने वाले चल समारोह के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिये पर्याप्त मात्रा मे पुलिस बल की ड्यूटी लगाने व सतत भ्रमण करने के निर्देश दिये गये हैं जिसके तहत थानों द्वारा आज फ्लैग मार्च निकाला गया एवं लोगों से शांति व्यवस्था को बनाये रखने की अपील की।

फ्लेगमार्च के दौरान पुलिस द्वारा लोगों से वार्ता कर लोगों को समझाइस दी गयी कि कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस का सहयोग करें, अराजक तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें जिससे समय रहते कार्यवाही की जा सके एवं जिले मे शांति व आपसी सौहार्द बनाये रखें । पुलिस द्वारा लोगों के अपील की किसी भी प्रकार की अपवाह पर बिना उसकी सत्यता को जाने बिश्वास न करें एवं नियमों का पालन अवश्य करें।

फ्लेगमार्च मे पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के साथ रक्षित निरीक्षक श्री अनिल कवरेती, थाना प्रभारी कोतवाली, थाना प्रभारी देहात, थाना प्रभारी फिजिकल, थाना प्रभारी यातायात, थाना प्रभारी अजाक, थाना यातायात व पुलिस लाइन से सूबेदार पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.