Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का कृषकों ने देखा सीधा प्रसारण

शिवपुरी,/ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 22वीं किस्त की राशि का हस्तांतरण माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 13 मार्च 2026 को गुवाहाटी (असम) से सायं 5 बजे किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के कृषकों के लिए कृषि विज्ञान केंद्र, शिवपुरी में भी किया गया, जिसे किसानों ने उत्साहपूर्वक देखा।

इस अवसर पर आयोजित कृषि गोष्ठी में केन्द्र के वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों द्वारा कृषकों को जायद फसलों की उन्नत तकनीक, फसल प्रबंधन तथा प्राकृतिक खेती के संबंध में तकनीकी परामर्श प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में बताया गया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जो छोटे एवं लघु किसानों को कृषि आदान क्रय करने में सहयोग प्रदान करती है। योजना के तहत राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाती है, जिससे किसानों को कृषि कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में सुविधा मिलती है।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि 13 मार्च 2026 को 22वीं किस्त के रूप में 18 हजार 640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि देशभर के 9 करोड़ 32 लाख से अधिक किसानों के खातों में सीधे हस्तांतरित की गई है। इस कार्यक्रम का देशभर में विभिन्न संचार माध्यमों के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया।
कृषि विज्ञान केंद्र, शिवपुरी द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की जानकारी देने हेतु विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों से 2500 से अधिक किसानों को समूहों के माध्यम से सूचना भेजी गई, जिसे किसानों ने उत्साहपूर्वक देखा।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत रातौर एवं पिपरसमां के सरपंच, प्रगतिशील किसान, किसान महिलाएं तथा कृषि विज्ञान केन्द्र के स्टाफ सहित 50 से अधिक लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.