सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के आयोजन हेतु जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त

शिवपुरी, / संस्कृति संचालनालय, भोपाल से प्राप्त निर्देशों के अनुसार जनवरी 1026 में सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम अभिलिखित आक्रमण के एक हजार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व दृ 1000 साल की अटूट आस्था” का आयोजन 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक देशभर में राष्ट्रीय स्मरणोत्सव के रूप में वर्षभर मनाया जाएगा।
कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा उक्त निर्देशों के परिपालन में सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व को दृष्टिगत रखते हुए जिले में वर्षभर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत शिवपुरी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कार्यक्रमों के सुचारू संचालन एवं समन्वय के लिए जिला शिक्षा अधिकारी, जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद शिवपुरी के सचिव तथा जिला शिक्षा केन्द्र शिवपुरी के जिला परियोजना समन्वयक को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है।
Live Cricket Info






