बैराड़ पुलिस ने पकड़ी 12000 की कच्ची शराब।

बैराड पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 02 कैनों मे हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 60 लीटर कीमती 12000 रुपये की जप्त कर आरोपी संदीप मौर्य को गिफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध जीरो टौलरेँस अपनाने के निर्देश दिये गये हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले व एसडीओपी पोहरी श्री आनंद राय के मार्गदर्शन मे कल दिनांक 01.04.2026 को शाम को थाना बैराड पुलिस को जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि नई अनाज मण्डी के पीछे एक व्यक्ति अबैध कच्ची शराब परिवहन करने की नियत से किसी वाहन के आने के इंतजार में बैठा है जिसके पास 02 कैनों में हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब भरी हुई है। मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु मय फोर्स के मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचे तो एक व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिया का दिखा जो अपने पास मे दो प्लास्टिक की नीले केने रखे थे जिअको घेर कर पकडा एवं नाम पता पूँछा तो अपना नाम संदीप पुत्र महाराज सिंह मोर्य उम्र 32 साल निवासी सापरारा थाना बैराङ का होना बताया। एवं पास मे रखी केनों के संबंध मे पूँछा तो उनमें हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब का होना बताया। आरोपीगण के कब्जे से 02 प्लास्टिक की केनों में हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 60 लीटर कीमती 12000 रुपये की जप्त की गई एवं आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहाँ से जेल भेजा गया।
सराहनीय कार्यवाही : निरी. सुरेश शर्मा, प्र आर 735 हरिओम जाटव, आर 1058 राजेन्द्र प्रसाद, आर. 1095 अखिलेश धाकड, आर. 72 मनीष परिहार, आर 660 लोकेन्द्र सिंह की विशेष भूमिका रही।
Live Cricket Info








