Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

घरेलू गैस सिलेंडरों की जिले में पर्याप्त उपलब्धता – कलेक्टर

शिवपुरी, / कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में ऑयल कंपनियों (गैस/पेट्रोल), गैस एजेंसियों, पेट्रोल पंप प्रबंधकों, होटल एवं प्रतिष्ठान संचालकों, खाद्य विभाग तथा संबंधित अधिकारियों के साथ गैस सिलेंडरों की आपूर्ति एवं उपलब्धता तथा वैकल्पिक ईंधन के उपयोग के संबंध में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सीएनजी/पीएनजी कंपनी द्वारा अवगत कराया गया कि जिले में वर्तमान में लगभग 800 कनेक्शन स्थापित हैं तथा 2000 से अधिक कनेक्शन लंबित हैं। इस पर कलेक्टर श्री चौधरी ने कंपनी को घरेलू एवं होटल प्रतिष्ठानों के लिए कनेक्शनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि जिले में डीजल एवं पेट्रोल की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है तथा इसकी स्टॉक समीक्षा प्रतिदिन की जाएगी। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए सभी ऑयल कंपनियां एवं गैस एजेंसियां उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराएं तथा बुकिंग प्रक्रिया को सरल एवं सहज बनाएं।
उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 25 दिन के अंतराल पर बुकिंग की अनिवार्यता का पालन करने की सलाह दी गई है, जबकि दूरस्थ क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए 45 दिन के अंतराल पर बुकिंग करने की व्यवस्था लागू रहेगी। ऑयल कंपनियों द्वारा बताया गया कि यदि ऑनलाइन बुकिंग संभव नहीं हो तो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मिस कॉल के माध्यम से भी बुकिंग की जा सकती है।
बैठक में यह भी सुझाव दिया गया कि कॉमर्शियल (व्यावसायिक) गैस सिलेंडरों के स्थान पर आवश्यकता अनुसार कॉमर्शियल इंडक्शन, डीजल भट्टी, लकड़ी के गट्टे, कोयला आदि वैकल्पिक ईंधन का उपयोग किया जा सकता है। उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए खाद्य कार्यालय, शिवपुरी में हेल्पलाइन/कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग एवं डिलीवरी से संबंधित समस्याओं का प्रतिदिन निराकरण किया जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। घरेलू गैस सिलेंडरों की डोर-टू-डोर डिलीवरी की व्यवस्था पूर्ववत जारी रहेगी तथा अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.