Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

7 वर्षीय नन्हीं सपना का हौसला, स्वयं और भाई का कराया उपचार

 

शिवपुरी, / जिला प्रशासन, श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर आमजन के लिए वरदान साबित हो रहा है। आज शिविर में एक रोचक मामला देखने को मिला, जहां एक 7 वर्षीय बच्ची अपने भाई के साथ इलाज के लिए पहुंच गई। और इस नहीं बालिका में इतनी समझ और जागरूकता को देखते हुए सभी हैरान रह गए जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा अमित यादव भी बच्ची से मिली और बच्चों का चेकअप कराया।
शिवपुरी शहर के ठकुरपुरा निवासी 7 वर्षीय बालिका कु. सपना शाक्य (पुत्री महेन्द्र शाक्य) ने अपनी समझदारी और साहस का परिचय देते हुए स्वयं एवं अपने भाई प्रशांत शाक्य का उपचार कराया। सपना अपने मित्रों के साथ मेडिकल कॉलेज शिवपुरी के पीछे स्थित सीएम राइज स्कूल में संचालित स्वास्थ्य शिविर में पहुंच गई, जहां उसने पंजीयन कराकर स्वयं और अपने भाई को चिकित्सकों को दिखाया।
जब इस नन्ही से बालिका सपना से पूछा तो उसने बताया कि उसे इस शिविर की जानकारी उसके विद्यालय के शिक्षक से प्राप्त हुई थी। शिक्षक द्वारा शिविर की जानकारी मिलने के बाद उसने न केवल स्वयं उपचार कराने का निर्णय लिया, बल्कि अपने भाई को भी साथ लाकर उसका इलाज कराया। सपना को सीने में दर्द की समस्या थी, जबकि उसके भाई के सिर में फोड़ा हो गया था। दोनों ने शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त कर दवाइयां लीं।
इस दौरान सपना के साथ उसके मित्र नैना, परी, आदिश एवं अनुष्का भी पहुंच गए। सपना के इस साहसिक और प्रेरणादायक कदम की सराहना करते हुए जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव द्वारा उसे 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा अमित यादव ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और समझाया भी कि सुरक्षित अपने घर पर पहुंचे। उन्हें सुरक्षित रूप से टैक्सी के माध्यम से उनके घर तक पहुँचाने की व्यवस्था की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.