पुलिस ने दबोचे अश्लीलता के नाम पर ठगी करने वाले 20 धुरंधर बाजीगर् —-
लगभग एक करोड़ का माल गिरफ्त मे ---

अश्लीलता पर शिवपुरी पुलिस का जबरदस्त प्रहार —-
आरोपी कई दिनों से गागा सहित अन्य एप्प की धूम बरसा कर धमाल मचा रहे थे जिले के कुछ चिन्हित थाना छेत्रो मे पुलिस की शख्ती से दबोचे आरोपी ?
पुलिस ने दबोचे अश्लीलता के नाम पर ठगी करने वाले 20 धुरंधर बाजीगर् —-
लगभग एक करोड़ का माल गिरफ्त मे —
(संजीव पुरोहित)
शिवपुरी । सोसल मीडिया का तेजी से आम लोगो के बीच बहुत ही कम समय मे अपनी पहुंच बना लेना एक चमत्कार से कम नहीं है सोसल मीडिया के उपयोग से लोगो को रोजमर्रा के कामो मे भी काफी सफलता और सहजता मिली है लेकिन इस सोसल मीडिया का कुछ लोगो ने दुरुपयोग भी करना शुरु कर दिया है इस सोसल मीडिआ के दुरूपयोग से कुछ लोग अश्लीलत के चमत्कारी बाबा भी बन गये और इसी की दम अर बहुत कम समय मे रोड़पति से करोड़पति बन गये काफी समय से शिवपुरी जिले के पिछोर खनियांधाना करैरा थाना छेत्र मे अश्लीलता का यह कारोबार तेजी से पनप कर अपने पैर पसार रहा था और इस अश्लीलता के कारोबार की आग मे कई लोग अपनी लाखो की भस्म भी भस्म कर चुके है।
रात की काली घटाओ मे सक्रिय होता है अश्लीलता का काला कारोबार।
जैसे ही रात जबा होती है लोग अपना अपना मोबाइल लेकर चलाने मे मस्त हो जाते है लेकिन इसी बीच रात की रानिया अपनी रंगीन दुनिया मे ले जाने के लिए अपना जाल फेकना शुरु कर देती है हुस्न और अश्लीलता का बाजार गर्म होता है देर रात मोबाइल पर सोसल मीडिया पर बजती है एक वीडियो कॉल की घंटी और जैसे ही फोन उठता है सामने से तो शुरु हो जाता है अश्लीलता से भरा खेल और जब खेल समाप्त हो जाता है उसके बाद शुरु होता है ब्लेकमेलिंग का काला खेल कोई फर्जी खाकीधारी बनकर ब्लेकमेलिंग के लिए कॉल करना शुरु कर देता है और जब तक कॉल आता रहता है अलग अलग नंबरों से जब तक की सामने वाले से वीडियो कॉल पर हुई अश्लीलता को दबाने के बदले मे लाखो हजारों की बसूली न हो जाए फोन पर पुलिस के अधिकारी बनकर जेल मे बंद कराने की धमकी और मामले को सेटल करने की बात कहकर शिकार को लसखो से ठग लिया जाता था ठगा हुआ इंसान डर के मारे यह बात किसी से नही कहता था जिससे इनके हौसले और बढ़ने लगे थे।
शिवपुरी पुलिस ने जाल बिछाकर पकड़े अश्लीलता के धुरंधर बाजीगर लेकिन अभी भी कई धुरंधर पुलिस की गिरफ्त से बाहर।
शिवपुरी जिले मे अश्लीलता के काले कारोबार की जानकारी जब काफी दिनों के बाद पुलिस तक पहुंची तो अलग अलग टीमे बनाकर इस कारोबार पर नकेल कसने की शुरुआत कर दी और कुछ हि दिनों मे पुलिस को सफलता भी हाथ लगी जब पुलिस की अलग अलग टीमों ने इस अश्लीलता के काले कारोबार पर अपनी नजर टेड़ी की तो कई अश्लीलता के धुरंधर पुलिस के फैलाये जाल मे फसते हुए नजर आये।
पुलिस की 9 टीमों ने अश्लीलता के नाम पर ठगी,बसूली करने बाले आरोपियों को लिया माल सहित गिरफ्त मे।
शिवपुरी जिले मे लगातार अश्लीलता के नाम पर ठगी करने की शिकायते मिलने के बाद शिवपुरी एस पी अमन सिंह राठौड़ ने एस डी ओ पी करैरा और पिछोर के मार्गदर्शन मे 9 अलग अलग टीमों का गठन किया और कई दिनों की लगातार कोशिश के बाद पुलिस ने लगभग 30 आरोपियों के बिरुद्ध एफ आई आर दर्ज की जिसमे 20 लोगो को मोबाइल,चार पहिया बाहन,बैंक पासबुक,और नगदी के साथ गिरफ्तार किया है और बाकी आरोपियों की धड़पकड़ अभी चालू है कुल मिलाकर अब अश्लीलता के नाम पर ठगी करने वालो के खिलाफ शिवपुरी एस पी ने अपनी निगाह टेड़ी कर ली है पुलिस की इस कार्रवाही से इस धंधे मे लिप्त लोगो मे हलचल पैदा जरूर हो गयी है।
जब रोड़पति से करोड़पती बन गये हुस्न के नाम पर ठगी करने वाले तब तक पुलिस की कार्रवाही शून्य क्यू रही।
प्रायः पिछले एक दो बर्षो से गागा सहित अन्य एप्स के माध्यम से अश्लीलता के नाम पर आम लोगो से ठगी करने के मामलो मे भारी होचपोच का माहौल निर्मित रहा कई लोग अपनी लाखो करोड़ो रूपए की जमा पूँजी इन ठगों के हबाले लुटा चुके पुलिस के पास मामले भी पहुचे लेकिन अधिकांश मामलो मे सिर्फ आम जन को निराशा ही हाथ लगी अगर पुलिस ने इस मामले मे काफी पहले से हरकत दिखाई होती तो शायद आज सेकड़ो लोगो की करोड़ो रूपए की जमा पूँजी बच गयी होती और इस प्रथा को बढ़ाबा न मिला होता क्युकी आज यह अश्लीलता के नाम पर ठगी के मामले तूफ़ान की फैल समाज मे फैल चुके है इसलिए इस पर् लगाम लगाना एक चुनौती से कम नाही है लेकिन फिर भी पुलिस की कार्रवाही से कुछ हद तक तो रोक अब्स्य लगी है इस बड़ी घटना के उजागर होने पर युही कारवाहिया होती रही तो आमजन को काफी राहत मिलेगी।
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info








