Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

पर्यटक स्वागत केंद्र शिवपुरी पर रिक्त दुकानों की नीलामी 24 फरवरी को

शिवपुरी, 16 फरवरी 2026/ जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद शिवपुरी के आधिपत्य अंतर्गत पर्यटक स्वागत केंद्र, छत्री रोड, शिवपुरी स्थित रिक्त दुकानों की नीलामी आधिपत्य राशि के आधार पर ऑफर पत्र के माध्यम से की जा रही है।
नोडल अधिकारी/सचिव जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद ने बताया कि दुकान क्रमांक 4, 5, 6, 8, 11, 12, 13, 15, 17 एवं 18 (कुल 10 दुकानें) की नीलामी हेतु विज्ञप्ति जारी की गई है। कोई भी भारतीय नागरिक अथवा संस्था, जिसके विरुद्ध कोई आपराधिक अथवा आर्थिक अपराध का प्रकरण पंजीबद्ध न हो तथा जो देशविरोधी गतिविधियों में संलग्न न हो, नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। प्रत्येक दुकान के लिए ऑफर पत्र निर्धारित शुल्क 2,000 रुपये का डीडी/बैंकर्स चेक, नोडल अधिकारी डीएटीसीसी शिवपुरी के पक्ष में जमा कर 24 फरवरी 2026 को दोपहर 3 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है। ऑफर पत्र के साथ 50,000 रुपये (पचास हजार) की अमानत राशि का डीडी/बैंकर्स चेक जमा करना अनिवार्य है। ऑफर पत्र 24 फरवरी 2026 को सायं 5 बजे उपस्थित ऑफरदाताओं के समक्ष खोले जाएंगे। ऑफर पत्र में स्थायी निवास का पता भरना अनिवार्य होगा।
ऑफर पत्र को स्वीकृत/अस्वीकृत करने का अधिकार सक्षम अधिकारी डीएटीसीसी शिवपुरी को होगा। विस्तृत जानकारी एवं शर्तें कार्यालयीन समय में डीएटीसीसी कार्यालय शिवपुरी में देखी जा सकती हैं अथवा सहायक नोडल अधिकारी सौरभ गौड़ (मो. 7000653045) से संपर्क किया जा सकता है। निविदा संबंधी विस्तृत जानकारी एवं नियम-शर्तें वेबसाइट www.nic.in
पर उपलब्ध हैं।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.