Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

शिवपुरी में गूंजेगा सनातन का शंखनाद: 40 देशों के श्रद्धालु होंगे शामिल, देवकीनंदन ठाकुर सुनाएंगे भागवत कथा

शिवपुरी। धर्म, संस्कृति और सेवा का अद्भुत संगम एक बार फिर मध्यप्रदेश के शिवपुरी में देखने को मिलेगा। आगामी 19 मार्च से हवाई पट्टी के पीछे नर्सरी ग्राउंड पर श्री खेड़ापति सरकार के सानिध्य में ‘गुड़ी पड़वा महा महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और हाल ही में भूमि पूजन एवं यज्ञ के साथ इसकी औपचारिक शुरुआत कर दी गई।

40 देशों से आएंगे श्रद्धालु

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आयोजकों के अनुसार, इस महोत्सव में विश्व विख्यात कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर श्रीमद् भागवत कथा का वाचन करेंगे। कथा श्रवण के लिए 40 देशों से विदेशी श्रद्धालुओं के शिवपुरी पहुंचने की संभावना है, जिससे यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विशेष महत्व रखेगा।

ऋषिकेश की तर्ज पर होगी महाआरती

आयोजन समिति के महंत मोहित दास महाराज एवं महामंडलेश्वर नीलमणि महाराज ने प्रेस वार्ता में बताया कि प्रतिदिन शाम 7:30 बजे ऋषिकेश की तर्ज पर भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए ऋषिकेश से 11 विद्वान ब्राह्मण आमंत्रित किए गए हैं, जो श्रद्धालुओं को गंगा तट जैसी आध्यात्मिक अनुभूति कराएंगे।

नवरात्रि में स्थापित होंगे 9 शक्तिपीठ

नवरात्रि पर्व के दौरान कथा स्थल पर 9 देवियों के अस्थायी शक्तिपीठ स्थापित किए जाएंगे। श्रद्धालु यहां शक्ति उपासना कर सकेंगे।

16 निर्धन कन्याओं का होगा विवाह

महोत्सव के दौरान सामाजिक सरोकार निभाते हुए 16 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। नवदंपतियों को गृहस्थी का संपूर्ण सामान उपहार स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

2500 सेवादार संभालेंगे व्यवस्थाएं

विशाल जनसमूह को देखते हुए 25 समितियों का गठन किया गया है। करीब 2500 स्वयंसेवक व्यवस्था में तैनात रहेंगे। श्रद्धालुओं के लिए भंडारा, विशेष यज्ञ और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यज्ञ में शामिल होने के लिए आधार कार्ड के साथ पंजीयन अनिवार्य रहेगा।

शहर में निकली भव्य वाहन रैली

भूमि पूजन के उपरांत परशुराम सेना दल द्वारा भव्य वाहन रैली निकाली गई। झांसी तिराहा से प्रारंभ होकर माधव चौक, राजेश्वरी रोड, कोर्ट रोड होते हुए कथा स्थल तक पहुंची रैली में ‘जय श्री राम’ के उद्घोष गूंजते रहे। संत-महात्माओं और शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।

महोत्सव को लेकर शिवपुरी में उत्साह का माहौल है। आयोजकों का दावा है कि यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता और सेवा का भी संदेश देगा।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.