Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

शिवपुरी में UGC एक्ट के विरोध में हस्ताक्षर अभियान और मशाल यात्रा की घोषणा

संगठन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे हस्ताक्षर अभियान में भाग ले

  • शिवपुरी। केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए UGC एक्ट के विरोध में राष्ट्र भक्त सवर्ण समाज संगठन ने शिवपुरी में व्यापक जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। संगठन का आरोप है कि यह कानून समाज और युवाओं को बांटने वाला है, जिसके विरोध में अब जिले भर में हस्ताक्षर अभियान और मशाल जुलूस आयोजित किया जाएगा।
    संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक सावरकर पार्क में आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 27 फरवरी से 1 मार्च तक शहर में घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही 27 फरवरी से 1 मार्च तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक माधव चौक पर टेंट लगाकर आमजन से समर्थन लिया जाएगा।
    प्रेस को दी जानकारी में महेन्द्र जैन भैयन ने बताया कि जनवरी माह में लाए गए इस UGC एक्ट का देशभर में विरोध हो रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर मंतर पर भी सवर्ण आर्मी द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया है तथा कई संत-महात्माओं ने भी इस कानून के खिलाफ आवाज उठाई है।
    कार्यक्रम के समापन पर 1 मार्च को रात 7 बजे विशाल मशाल जुलूस निकाला जाएगा, जिसकी तैयारियां संगठन द्वारा प्रारंभ कर दी गई हैं। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि यह अभियान शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से चलाया जाएगा।
    बैठक में मधुसूदन चौबे, महेश शर्मा, शत्रुघन तोमर, पुरुषोत्तम शर्मा, भरत शर्मा, अजय जैन सहित कई वरिष्ठ सदस्यों ने अपने सुझाव रखे। बैठक का संचालन महेन्द्र जैन भैयन द्वारा किया गया।
    संगठन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर अपने विचार व्यक्त करें और समाज में एकता बनाए रखने में सहयोग
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.