Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता शिवपुरी

शिवपुरी, / नवाचार अंतर्गत पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) के माध्यम से जिला स्तरीय एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल स्टेडियम, शिवपुरी में प्रातः 10 बजे किया गया। प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न टीमों ने सहभागिता की।
प्रतियोगिता में शिवपुरी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसे ₹21,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। नरवर टीम द्वितीय स्थान पर रही, जिसे ₹11,000 तथा करैरा टीम तृतीय स्थान पर रही, जिसे ₹5,000 की पुरस्कार राशि से पुरस्कृत किया गया।
विजेता एवं उपविजेता टीमों को जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, जिला पंचायत सीईओ विजय राज, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी नरेंद्र नरवरिया, आरजीएसए जिला परियोजना प्रबंधक महेंद्र शर्मा, जिला खेल अधिकारी के.के. खरे, जनपद पंचायत शिवपुरी अध्यक्ष हेमलता रावत एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि खेल भावना के विकास से खिलाड़ी जिला स्तर से अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकते हैं। जिला पंचायत सीईओ ने युवाओं से खेलों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।
समाचार क्रमांक 98/2026

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.