शादी का झांसा देकर युबक ने किया युबती का शोषण युबती ने लगाई पुलिस अधीक्षक के दर पर गुहार
शादी का झांसा देकर युवक ने किया युवती का शोषण युवती ने लगाई पुलिस अधीक्षक के दर पर गुहार

शिवपुरी। गोपालपुर थाना क्षेत्र में महिला उत्पीड़न का मामला, शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप
गोपालपुर थाना क्षेत्र में महिला उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक युवक पर आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर एक महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ संबंध बनाए।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उससे विवाह का वादा किया और करीब छह महीने तक उसे अपने साथ रखा। इस दौरान वह उसे पत्नी की तरह रखता रहा, लेकिन बाद में अचानक उसे छोड़कर फरार हो गया। अब जानकारी मिल रही है कि आरोपी युवक दूसरी शादी की तैयारी कर रहा है।
महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी और उसके परिवार द्वारा उससे दहेज की मांग की जा रही थी। दहेज न देने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया और अंततः घर से निकाल दिया गया।
न्याय की मांग को लेकर पीड़िता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उसने प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Live Cricket Info








