शिवपुरी में तीन दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ
सैकड़ों मरीजों को मिल रहा लाभ

- शिवपुरी। आज जिला चिकित्सालय शिवपुरी में जननायक केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के प्रयासों से तथा रोटरी क्लब इंटरनेशनल के माध्यम से तीन दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का शुभारंभ किया गया। यह स्वास्थ्य शिविर 26, 27 और 28 तारीख तक लगातार तीन दिन संचालित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
शिविर में शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए मरीजों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच की जा रही है। कैंप में ब्लड प्रेशर, शुगर, नेत्र जांच सहित विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए जा रहे हैं तथा जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया जा रहा है। गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को आगे के उपचार हेतु उचित परामर्श दिया जा रहा है।
उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया जी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होते हैं, विशेषकर उन लोगों के लिए जो आर्थिक कारणों से उपचार नहीं करा पाते।
स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी आयोजनों की निरंतरता की अपेक्षा व्यक्त की।
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!
Was this article helpful?
YesNo




