दतिया से इस वक्त की सबसे बड़ी और सनसनीखेज खबर!

बीजेपी पार्षद कल्लू कुशवाह की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई है!
कोतवाली थाना क्षेत्र के सेवड़ा चुंगी में दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया गया, जहां अज्ञात हमलावरों ने पार्षद के सिर में गोली मार दी — और मौके पर ही उनकी मौत हो गई!
गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा, और देखते ही देखते इलाके में सनसनी फैल गई!
वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए हैं, जबकि पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है!
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है, और शहर में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है!
सुबह करीब 9 बजे हुई इस खौफनाक हत्या ने कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं!
क्या यह रंजिश का मामला है या कोई साजिश?
कौन हैं ये हमलावर?
और कब तक पुलिस इनके गिरेबान तक पहुंचेगी?
इन सभी सवालों के जवाब का इंतजार… लेकिन फिलहाल दतिया में दहशत का माहौल है!
Live Cricket Info







