200000 रूपए की स्मेक ले जाते बैराड़ पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी।—-

बैराड पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ पर बड़ी कार्यावाही —-
10.36 ग्राम स्मैक कीमती 2,00,000 रुपये की जप्त कर आरोपी को किया गिफ्तार —–
शिवपुरी/ शिवपुरी जिले मे अबैध मादक पदार्थ के बिरुद्ध अभियान चलाया जा यहा है इसी क्रम मे बैराड़ थाना प्रभारी द्वारा हर दिन एक न एक बढ़कर कारवाहिया की जा रही वह इसी क्रम मे आज थाना बैराड मे पुलिस अधीक्षक अमन सिह राठौड के द्वारा अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध जीरो ट्रोलेंस अपनाने के निर्देश दिये गये थे। श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले व एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन मे कल दिनांक 17.03.2026 को शाम को थाना बैराड पुलिस को जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि पुराना रेस्ट हाउस के पास बैराढ में एक व्यक्ति अबैध मादक पदार्थ स्मैक बैचने के लिये खड़ा हुआ है। मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु मय फोर्स के मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचे एक व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिया का मिला, जिसका नाम पता पूँछा तो उसने अपना नाम मोनू गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता उम्र 37 साल निवासी शाखा फील्ड बैराढ थाना बैराढ जिला शिवपुरी का होना बताया आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक 10.36 ग्राम कीमती 2,00,000 रुपये की जप्त की गई एवं आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से अबैध मादक पदार्थ के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई अन्य लोग स्मैक सप्लायर के नाम आये है उनके विरूद्ध भी बड़ी कार्यवाही की जावेगीं।
सराहनीय कार्यवाही : – निरी सुरेश शर्मा, सउनि सोबरन सिंह सिसोदिया, सउनि हरिओम पाण्डेय, आर. 875 ज्ञानसिंह रावत, आर. 1157 देवेन्द्र राठौर, आर. 1093 गिर्राज त्यागी, आर. 150 अतरसिंह रावत, आर. 660 लोकेन्द्र सिंह, चा.आर. 72 मनीष परिहार, आर. 1031 हरीशंकर की विशेष भूमिका रही।
Live Cricket Info







